मां ने बेटे पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया, केस दर्ज

सैक्टर 1-4 निवासी में हाउसिग बोर्ड कालोनी निवासी तुलसी ने अपने बेटे पर लगाए आरोप।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:56 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:56 AM (IST)
मां ने बेटे पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया, केस दर्ज
मां ने बेटे पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, हिसार:

सैक्टर 1-4 निवासी में हाउसिग बोर्ड कालोनी निवासी तुलसी ने अपने बेटे पर घर में आग लगाने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किराये पर रहती है। उसका बेटा सुनील मोटर साईकिल के स्पेयर पार्टस बेचने का काम करता है। पीड़िता का आरोप है कि उसका बेटा शराब पीकर घर में ऊधम मचाता है और घर में नुकसान करता है। पहले एक बार उसने उस पर कोर्ट केस भी किया था। मंगलवार सुबह उसके बेटे ने शराब पीकर घर में आग लगा दी और करीब दो लाख रूपये का नुकसान कर दिया। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आकर आग बुझाई। घर में काफी नुकसान हुआ। उसके पति घर से बाहर काम पर गए हुए हैं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। महिला ने अपने पति पर बिना पूछे दूसरी शादी करने का आरोप लगाया केस दर्ज

जागरण संवाददाता, हिसार:

बारह क्वाटर रोड़ स्थित स्वागत कालोनी निवासी दीपिका उर्फ दीपू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2017 को गांव कंवारी निवासी अजीत के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उसका पति, सास बबली, जेठ सोनू, जेठानी आशा व देवर सन्नी उसे दु‌र्व्यवहार करते थे और उसके देवर ने तो दो-तीन बार उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी गर्दन दबाकर उसे मारने की भी कोशिश की थी। उसका पति उसे अधिकतर समय उसके मायके में ही रखता था। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उससे बिना पूछे 10 जून को दूसरी शादी कर ली और अपनी दूसरी पत्नी को घर लेकर आ गया। दूसरी शादी कराने में उसकी सास बबली, जेठ सोनू, जेठानी आशा और देवर सन्नी का हाथ है। उसके पति की दूसरी शादी से उसके इज्जत व सम्मान को ठेस पहुंची है। अब वह अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी