Haryana Weather Update: हरियाणा में तेज हवाओं से बदला मौसम, छाए बादल, 23 जून तक हल्‍की बूंदाबांदी के आसार

हरियाणा में अभी मानसून आने के आसार नहीं हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून के हरियाणा में आने का समय 25 जून के बाद का रहता है। मगर ताजा हालातों को देखने से पता चलता है कि अभी मानसून की हवाएं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरफ सक्रिय हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:46 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:46 PM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में तेज हवाओं से बदला मौसम, छाए बादल, 23 जून तक हल्‍की बूंदाबांदी के आसार
पूर्व में उत्तरी हरियाणा में मानसून ने दस्तक दी थी। मगर अभी कई जिले मानसून की बारिश से अछूते हैं।

हिसार, जेएनएन। इस बार अधिकांश राज्यों में दक्षिण पश्चिम मानसून से अपने समय से पहले दस्तक दी। हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र में भी मानसून की बारिश समय से 15 दिन पहले ही हो गई थी। इसमें उत्तरी क्षेत्र के कुछ जिलों को बारिश का फायदा जरूर मिला मगर प्रदेश के कई शहर अभी भी मानसून की बारिश से अछूते हैं। ऐसे में हरियाणा को मानूसन की बारिश का अभी भी बेसब्री से इंतजार है।

मौसम को देखें तो अभी हरियाणा में मानसून के आने के योग बनते नहीं दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून के हरियाणा में आने का समय 25 जून के बाद का रहता है। मगर ताजा हालातों को देखने से पता चलता है कि अभी मानसून की हवाएं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरफ सक्रिय हैं। भारत मौसम विभाग की मानें तो अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है कि हरियाणा में समय पर मानसून आ जाएगा। कम से कम मौसम की स्थिति देखकर तो यह पता नहीं चलता कि मानसून समय पर आएगा।

अगले तीन से चार दिन में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र

भारत मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिनों में बारिश होने की संभावना कम है। अगर उत्तरी क्षेत्र में बारिश हुई तो यह कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण होगी। जून में अभी तक की बारिश देखी जाए तो वह अभी सामान्य ही है। अधिक बारिश आने के कारण नहीं बन रहे हैं, इस पर भारत मौसम विभाग भी नजर बनाए हुए है। 21 जून को कैथल, करनाल, यमुनानगर व आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। 22 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में सूखा ही रहेगा। 23 जून को उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है।

बारिश से तापमान में आई कमी, उमस बढ़ी

पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा रही है। हिसार में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो रात्रि तापमान सामान्य से चार डिग्री कम होकर 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आद्रता 76 फीसद तक वातावरण में मौजूद है।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी 

शिवेंद्र सिंह, वरिष्ठ विज्ञानी, भारत मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने कहा कि मानसून पर आइएमडी अपनी नजर बनाए हुए है। हम लगातार अपडेट कर रहे हैं। अभी मानसून यूपी और उत्तराखंड की तरफ सक्रिय है। हरियाणा की तरफ अभी मानूसन आने की स्थिति नहीं बन रही है। अगले तीन दिन बारिश अगर होगी तो कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यह होगा।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी