Hisar news: घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, जान से मारने की दी धमकी, आरोपित गिरफ्तार

हिसार में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने घर में घुस कर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की और बाद में उसे डराने धमकाने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:43 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:43 PM (IST)
Hisar news: घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, जान से मारने की दी धमकी, आरोपित गिरफ्तार
हिसार में नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़।

संवाद सहयोगी,नारनौंद। हिसार में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने घर में घुस कर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की और बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत के दिशा निर्देश अनुसार अपराधों पर रोकथाम लगाते हुए नारनौंद थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान नारनौंद क्षेत्र के एक गांव के निवासी विक्रम के रूप में हुई । जिसने एक नाबालिग लड़की के साथ घर में घुस कर छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसको मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। और न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

स्कूल से चोरी करने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार

वहीं एक दूसरे मामले में भी पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत के दिशा निर्देशानुसार व चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए बास थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान अरविंद निवासी जींद जिले के गांव आशन के रूप में हुई जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर अगस्त में आर के मेमोरियल स्कूल सोरखी से एसी, सीपीयू, स्टेबलाइजर,व प्रिंटर चोरी कर लिए थे। बास थाना पुलिस के एएसआई रमेश कुमार की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। इस मामले में दो युवकों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि प्रदेश में आपराधों पर लगाम लगाई जाए। इसके पुलिस बदमाशों पर शिंकजा कसने के लिए लगातार नए नए कार्य कर रही है। वहीं अलग अलग मुहिम चलाकर लोगों को जागरुक करने की भी कोशिश कर रही हैा

chat bot
आपका साथी