पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम जनता पर अत्याचार, जीएसटी के दायरे में लाए सरकारः बन्ना गुप्ता

झारखंड के कैबिनेट मंत्री हिसार पहुंचे। वे यहां अग्रोहा में मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से रूबरू हुए। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम कोरोना टीकाकरण और किसान आंदोलन समेत विभिन्न मुद्दों पर बात रखी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 02:49 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 02:49 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम जनता पर अत्याचार, जीएसटी के दायरे में लाए सरकारः बन्ना गुप्ता
हिसार में बन्ना गुप्ता का स्वागत करते कांग्रेस नेता।

संवाद सहयोगी, हिसार। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार आम जनता के ऊपर अत्याचार कर रही है। कांग्रेस राज में जरा सा दाम बढ़ता था तो भाजपाई प्रदर्शन करते थे। सरकार पेट्रोल पर 33 रुपये कस्टम और एक्साइज लगा रही है। झारखंड के कैबिनेट मंत्री बन्ना गुप्ता हिसार पहुंचे। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा गठित अग्रसेन फाउंडेशन द्वारा अग्रोहा में अग्रोहा महालक्ष्मी मंदिर का शनिवार शाम तीन बजे शिलान्यास किया जाएगा। वे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अश्वनी शर्मा के आग्रह पर बन्ना गुप्ता कांग्रेस भवन पहुंचे। अश्वनी शर्मा और बरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र गंगवा ने उनका स्वागत किया। गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल और रसोई गैस जीएसटी के दायरे में क्यों नहीं है। साढ़े 800 फीसद डीजल-पेट्रोल पर टैक्स लिया। वो पैसा कहां किया। मैं प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा। 35 हजार करोड़ रुपये कोविड के नाम पर एलोकेट किया था तो फिर आप फ्री वैक्सीनेशन क्यों नहीं आ रहा। 25 फीसद लोगों को प्राइवेट वैक्सीनेशन करवाना क्यों पड़ रहा है। इसका मतलब भ्रष्टाचार के लिए एक दरवाजा खोल रखा है। 

सरकार चंद पूजीपतियों के लिए सोच रही

किसानों की हालत पर सरकार को घेरा। कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि इस देश की आत्मा गरीबों में बसती है। किसान को बंधुआ मजदूर बनाने की सोची समझी साजिश हो रही है। सभी क्षेत्रों में निजीकरण हो रहा है। सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए सोच रही है। सरकार ने रोजगार, 15 लाख रुपये सबके खाते में और स्विस बैंक से काला धन लाने की बात कही थी। उल्टा स्विस बैंक में भारतीयों का काला धन बढ़ा है। नीरव मोदी हजारों करोड़ लेकर भाग जाता है। लेकिन एक किसान कर्जा ले ले तो उसे आत्महत्या के लिए विवश कर दिया जाता है। 
कांग्रेस में गुटबाजी पर बोले, आंतरिक लोकतंत्र होना चाहिये
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र होना चाहिए। विचारों का मतांतर भी स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। मतांतर हो सकते हैं लेकिन जब बात पार्टी, राष्ट्र की होगी तो पार्टी के वरिष्ठजन एक साथ काम करेंगे। कोई छोड़ता है कोई आता है, यह उनका विचार है। पार्टी किसी को विवश नहीं कर सकती। कई कार्यकर्ता 5 पीढ़ियों से कांग्रेस के साथ हैं। 
 
पीएम नो कोविड को नफा-नुकसान के चश्मे से देखा
गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड को राजनीति के नफा नुकसान के चश्मे से देखा। जब राहुल गांधी ने केरल में पहले मामला मिलने पर इंगित किया ता। पर सरकार कोविड को महामारी मानने को तैयार ही नहीं हुई। पहली लहर के लिए एक समुदाय विशेष को जिम्मेदार बनाया। प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ टीके विदेश को भेजे। पाकिस्तान को 45 लाख टीके दिए। देश में लोगों को टीका नहीं मिल रहा। दूसरी लहर में झारखंड को 20 हजार रेमडेसिविर मिले, जबकि जरूरत 90 हजार की थी। गुजरात में एक लाख की जरूरत पर 1 लाख 65 हजार रेमडेसिविर मिली। यह अन्याय है। 
सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर हमला बोला 
किसान आंदोलन उग्र रूप ले रहा है। इस पर कहा कि केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर हमला किया है। ये काला कानून थोपा है। यह किसानों को बंधुआ मदजूर बनाने की साजिश है। देश के बड़े उपक्रमों को नीलाम करने के बाद किसानों पर नजर है। यह भाजपा के लिए कांटों के ताज जैसा है। देश का किसान डोलता है तो सरकार डोल जाती है। सरकार ने किसान की हाय ली है। सरकार का पतन होगा।
झारखंड ने देश को कोरोना से लड़ने का तरीका सिखाया
बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड ने देश को बताया कि भले ही हम आदिवासी राज्य हैं। लेकिन हमारे पास प्लानिंग है। नए इनोवेशन करने की क्षमता है। हम विपरीत परिस्थिति में जीना जानते हैं। सेकेंड वेव को हमने मजबूती से लिया। पूरे देश की मीडिया ने सराहा। झारखंड में 18 से कम उम्र के बच्चों की संख्या करी 1 करोड़ 43 लाख है। इनके लिए अभी तक टीका नहीं बना। 18 से 45 की उम्र तक तक 1 करोड़ 57 लाख है। इनमें से मात्र 25 से 26 लाख लोगों को ही अभी तक वैक्सीनेट किया है। कोविशील्ड की दो डोज के बीच गैप बढ़ाने पर भी सरकार को घेरा।
 
हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 
chat bot
आपका साथी