विधायक ने धान खरीद में अनियमितता पर अधिकारियों को फटकारा

विधायक जोगीराम सिहाग ने बरवाला अनाज मंडी का किया दौरा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:59 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:59 PM (IST)
विधायक ने धान खरीद में अनियमितता पर अधिकारियों को फटकारा
विधायक ने धान खरीद में अनियमितता पर अधिकारियों को फटकारा

फोटो न0- 26 एचआईएस 60

संवाद सहयोगी, बरवाला : विधायक जोगीराम सिहाग ने बरवाला अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर धान खरीद में बरती जा रही घोर अनियमितता पर खरीद एजेंसियों के अधिकारियों कर्मचारियों को फटकार लगाई। इतना ही नहीं विधायक ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बरवाला अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह असहनीय है। अगर दो दिन में खरीद एजेंसियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बरवाला अनाज मंडी में विधायक जोगीराम सिहाग को किसानों की ओर से शिकायतें मिली थी। जिसमें किसानों ने कहा था कि धान की ढेरियां पास दिखाने के बाद उसका कम वेट लगाते है। इतना ही नहीं आढ़ती के साथ आपसी सेटिग करके किसानों से सौ से डेढ सौ तक प्रति क्विटल नाजायज वसूली की जाती है। उन्हे उनकी उपज का पूरा दाम नही मिल रहा। विधायक सिहाग ने कहा कि अगर दो दिन के भीतर बरवाला अनाज मंडी में हालात नहीं सुधरे और किसानों को उनकी फसल का पूरा भाव नहीं दिया गया। मंडी से समय पर उठान नहीं किया गया तो ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसी हैफेड, फूड सप्लाई तथा वेयरहाउस जो भी है यह अपने सिस्टम में सुधार करें। इस दौरान उन्होंने हैफेड के डीएम से भी फोन पर बात की और कहा कि किसानों को उनकी धान का पूरा दाम दिया जाए व मंडी से उठान किया जाए। दो दिन के बाद वह दोबारा बरवाला अनाज मंडी में आकर सारा मुआयना करेंगे। अगर किसी भी प्रकार की कोताही बरती गई तो उसे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान बरवाला के एसडीएम राजेंद्र कुमार समेत अनेक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी व किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी