भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल को काला इतिहास बताने वाले दुष्यन्त चौटाला के बयान पर विधायक गीता भुक्कल का पलटवार

पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को काला इतिहास बताने वाले बयान पर प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले जेजेपी व भाजपा के नेता अपने गिरेबां में झांके।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:35 PM (IST)
भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल को काला इतिहास बताने वाले दुष्यन्त चौटाला के बयान पर विधायक गीता भुक्कल का पलटवार
विधायक गीता भुक्‍कल ने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले जजपा और भाजपा अपने गिरेबान में झांके

जागरण संवाददाता, झज्जर : डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला द्वारा पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को काला इतिहास बताने वाले बयान पर प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले जेजेपी व भाजपा के नेता अपने गिरेबां में झांके। कितनी हैरानी की बात है कि 700 किसानों की आंदोलन में शहादत के जिम्मेवार लोग ही इस प्रकार के आरोप लगा रहे है। जबकि देश की जनता भाजपा और जेजेपी शासन काल का काला अध्याय खुद देख रही है।

भुक्कल सोमवार को झज्जर में बाबा साहेब आंबेडकर की पुण्य तिथि पर बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित करने आई थी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में भुक्कल ने डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला को सलाह भी दे डाली। उन्होंने कहा कि वैसे तो उन्हें जनता ने सरकार बनाने का जनमत नहीं दिया था। लेकिन, चलो जैसे-तैसे वह अपनी राजनीतिक स्वार्थ नीति को पूरा करने के लिए भाजपा से सांठगांठ कर सरकार में भी शामिल हो गए तो उन्हें अब प्रदेश को पीछे ले जाने की बजाय आगे ले जाने की दिशा में काम करना चाहिए।

उन्होंने इस मौके पर बाबा साहेब को महान शिक्षाविद व कुशल राजनीतिज्ञ बताते हुए एक बहुत बड़ा समाज सुधारक भी बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या संस्था भारत के संविधान से ऊपर नहीं है। उन्होंने आम जनता से बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से सुभाष गुर्जर, वीरेंद्र शर्मा बिज्जू, राव नाहर सिंह, पूर्व पार्षद भारत वर्मा, महाबीर गुर्जर, ओम प्रकाश टोमा, टेकचंद गुर्जर आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी