हिसार में दो युवतियों से दुष्कर्म, एक का नकली आधार कार्ड बनवाया तो दूसरी से 10 लाख ऐंठे

नाबालिग लड़की ने एक युवक पर उससे दुष्कर्म और आरोपित के दो साथियों पर साथ देने का आरोप लगाया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। वहीं एक अन्य मामले में शहर निवासी एक युवती ने दुष्कर्म मामले में पुलिस को शिकायत दी है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 01:12 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 01:12 PM (IST)
हिसार में दो युवतियों से दुष्कर्म, एक का नकली आधार कार्ड बनवाया तो दूसरी से 10 लाख ऐंठे
हिसार में दो युवतियों से दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है

जागरण संवाददाता, हिसार: जिले के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने एक युवक पर उससे दुष्कर्म और आरोपित के दो साथियों पर साथ देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। करीब ढाई महीने पहले गांव निवासी एक युवक ने उसे अन्य युवक का नंबर दिया। आरोपित से उसकी फोन पर बात होने लगी। कई बार आरोपित उसे अपने घर भी ले जाने लगा। इस बीच एक दिन आरोपित ने उसे फोन कर कहा कि उसके दो अन्य साथी उसे स्कूटी पर हिसार ले आएंगे। पीड़िता ने बताया कि वे उसे आरोपित के पास छोड़कर चले गए।

यहां से आरोपित उसे एक होटल में ले गया, वहां आरोपित ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपित युवक उसे जून माह में तीन अलग-अलग दिन अलग-अलग जगह ले गया। वहां पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने इस दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली। आरोपित ने इन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसके होटल में प्रवेश के लिए उसका नकली आधार कार्ड बनवाया। पीड़िता ने बताया था कि इस आधार कार्ड पर उसकी वास्तविक जन्म तारीख की बजाय अन्य तारीख लिखवाई गई थी। पीड़िता ने बताया कि उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपित ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित ने उसे कहा कि उस पर हत्या का भी केस दर्ज है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, 10 लाख रुपये भी ऐंठे

वहीं एक अन्य मामले में शहर निवासी एक युवती ने दुष्कर्म मामले में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 2016 में शहर के कालेज में पढ़ती थी, वहां एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। लेकिन उस युवक ने उसे जन्मदिन के बहाने अपने पास बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसे बहाने बनाकर उससे करीब 10 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपित युवक से शादी के लिए कहा तो आरोपित ने उसे जातिसूचक गालियां दी और उसे जान से मारने की धमकी दी।

chat bot
आपका साथी