घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, मोबाइल में फोट खींच करता रहा ब्‍लैकमेल

पीडि़त महिला ने बताया कि उसका पति फैक्ट्री में नौकरी करता है। उनके साथ गांव का ही शंकर भी नौकरी करता है। करीब आठ माह पहले उनके पति की रात की ड्यूटी थी। शंकर ने दुष्‍कर्म किया

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 11:00 AM (IST)
घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, मोबाइल में फोट खींच करता रहा ब्‍लैकमेल
घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, मोबाइल में फोट खींच करता रहा ब्‍लैकमेल

सांपला/रोहतक, जेएनएन। दुष्‍कर्म केसों में बढ़ोतरी होती जा रही है, मगर दुष्‍कर्म करने के आरोपित ज्‍यादातर पीडि़त महिला की जान पहचान में ही होते हैं। अब रोहतक जिले में सांपला थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़त महिला ने बताया कि उसका पति फैक्ट्री में नौकरी करता है। उनके साथ गांव का ही शंकर भी नौकरी करता है। करीब आठ माह पहले उनके पति की रात की ड्यूटी थी। पीडि़ता मकान में अकेली सो रही थी। उसके सास-ससुर दूसरे मकान में थे। तभी आरोपित शंकर मकान में घुस गया और उसका मुंह बंद कर दिया।

आरोपित ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद मोबाइल में उसके फोटो भी खींच लिए। किसी को इस बारे में बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। 16 सितंबर को भी आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पता चलने पर पीडि़ता की सास आरोपित के घर शिकायत करने गई। आरोप है कि आरोपित और उसके परिवार उनके घर आए और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

चाचा-भतीजा पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप

बहादुरगढ़ : वार्ड-14 के अंतर्गत एक कालोनी में चाचा-भतीजा पर पड़ोस के घर में घुसकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि जब युवती घर में अकेली थी, तब दोनों आरोपित घर में घुस आए। युवती को दबोच लिया। वह शोर भी नहीं मचा पाई। युवती के साथ जबरदस्ती के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। अभी पुलिस ने आरोपितों में से किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

chat bot
आपका साथी