हिसार में दुष्कर्म पीड़िता ने थाने के सामने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस पर लगाए संगीन आरोप, फैली सनसनी

हिसार में सनसनी फैल गई। एचटीएम थाने में महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस पर सुनवाई न करने के आरोप लगाए। पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से तेल की केन और माचिस छीन ली। महिला दुष्कर्म की शिकायत करने थाने पहुंची थी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:18 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:18 PM (IST)
हिसार में दुष्कर्म पीड़िता ने थाने के सामने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस पर लगाए संगीन आरोप, फैली सनसनी
हिसार के एचटीएम थाने का गेट जहां दुष्कर्म पीडि़ता ने अपने उपर तेल छिड़क आत्मदाह की कोशिश की।

हिसार, जेएनएन। हिसार शहर निवासी एक दुष्कर्म पीड़ित 27 वर्षीय महिला ने मामले में सुनवाई न होने का आरोप लगा एचटीएम थाने के गेट पर अपने ऊपर तेल छिड़क आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उससे तेल की केन और माचिस छीन ली। 

दरअसल यह महिला दुष्कर्म की शिकायत करने थाने पहुंची थी। उस दौरान उसे कहा गया कि महिला पुलिसकर्मी को बुलाया गया है। महिला पुलिसकर्मी ही उसके बयान लेगी। लेकिन महिला थाने से बाहर चली गई और बाहर रखी तेल की केन उठाकर लाई और अपने उपर तेल छिड़क लिया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और महिला को आत्मदाह करने से रोक लिया। पुलिस ने मौके पर महिला के स्वजनों को सूचित किया। इसके बाद महिला का पति मौके पर पहुंचा। इसके बाद महिला और उसके पति के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शहर निवासी एक युवक पर दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

पुलिस को दी शिकायत में आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला ने बताया कि वह शहर की एक दवा फैक्ट्री में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात शहर निवासी सुमित से हुई थी। सुमित ने 4 अगस्त 2020 को फैक्ट्री में उसके साथ दो बार छेड़खानी की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित ने उसके वीडियो बनाए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे शहर के एक होटल में ले गया। वहां पानी की बोतल में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। सुमित ने वहां भी उसके वीडियो बनाए और ब्लेकमैल कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

पति ने घर से निकलने को कहा

पीड़िता ने बताया कि इससे तंग आकर उसने यह बात अपने पति को बताई। लेकिन उसके पति ने उसके साथ झगड़ा कर उसे घर से निकल जाने काे कहा। उसके पति ने बीते कई दिन से उससे बात नहीं की। इसके बाद सोमवार रात को भी उसने फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। लेकिन उस दौरान स्वजनों ने उसे रोक लिया था। वहीं मामले में महिला के पति ने बताया कि उनकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे भी हैं।

महिला पुलिसकर्मी का इंतजार करने काे कहा था

एचटीएम थाने के एचएसओ इंस्पेक्टर सुखजीत ने बताया कि महिला थाना में आई थी। उसने दुष्कर्म होने की बात कहीं। उसके बयान लेने के लिए महिला पुलिसकर्मी को बुलाया और उसे इंतजार करने के लिए कहा था। लेकिन इतनी देर में महिला बाहर झाड़ियों के पास गई। वहां रखी तेल की केन लेकर आई और अपने उपर तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसके हाथ से माचिस और केन छीन ली।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी