Misdeed in Kisan Andolan: अभियुक्तों की तलाश में दिल्ली में छापेमारी, नहीं चढ़े हत्थे

टीकरी बॉर्डर पर बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। आरोपित अनिल मलिक का तीन दिन का रिमांड पूरा हो गया है। उधर फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश में दिल्ली में छापेमारी की गई। मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:56 PM (IST)
Misdeed in Kisan Andolan: अभियुक्तों की तलाश में दिल्ली में छापेमारी, नहीं चढ़े हत्थे
मुख्य आरोपित अनिल मलिक और अनूप चानौत आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं।

बहादुरगढ़, जेएनएन। बंगाल की युवती से टीकरी बार्डर पर आंदोलन में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपित अनिल मलिक से पूछताछ के बाद बहादुरगढ़ सीआइए की टीम ने दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की, मगर वे हाथ नहीं लगे।

इधर, तीन दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपित अनिल को रविवार को पुन: अदालत में पेश किया जाएगा। उससे पूछताछ जारी है। अनिल ने युवती से दुष्कर्म की वीडियो क्लिप जिस मोबाइल से बनाई थी, उसे दिल्ली स्थित उसके घर से एक दिन पहले बरामद किया जा चुका है। मगर उमसें वह वीडियो है या नहीं, इस पर पुलिस अभी साफ-साफ कुछ नहीं बता रही है। एफएसएल से जांच की बात कही जा रही है।

आप की रैली के आयोजन में अनिल व अनूप पर लगे थे हेराफेरी के आरेाप

सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपित अनिल मलिक और अनूप चानौत आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। अनूप अभी फरार हैं। पार्टी के एक नेता ने बताया कि प्रदेश में एक बार आप की रैली का आयोजन हुआ तो उसका कामकाज अनूप और अनिल देख रहे थे। इन दोनों पर बाद में हेराफेरी के आरोप लगे थे। रैली की व्यवस्था में खर्च कम हुआ था और रिकार्ड में इन्होंने ज्यादा दर्ज दिखाया था। तब से अन्य कार्यकर्ताओं की नजर में ये दोनों खटकते भी थे। इधर, पुलिस ने बताया कि आरोपित अनिल मलिक निसंतान है।

पंजाब की युवती से दुर्व्यवहार मामले में कमेटी गठन में देरी

इधर, आंदोलन के बीच पंजाब की एक युवती से दुर्व्यवहार और उसे तंग करने का मामला भी चल रहा है। युवती अभी सामने नहीं आई है लेकिन इसकी जांच संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा टीकरी बार्डर की महिला कमेटी को सौंपने की बात कही गई है। शनिवार को इस कमेटी के नाम तय नहीं हो पाए। ऐसे में रविवार की शाम तक यह कमेटी बनेगी। इसमें कम से कम पांच महिलाएं होंगी। संख्या बढ़ भी सकती है। शनिवार को चार ही नाम तय हो पाए। ऐसे में इस कमेटी को रविवार शाम तक अंतिम रूप दिया जाएगा।

क्या कहना है किसान नेताओं का

बता दें कि शुक्रवार को सिंघु बार्डर पर हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने बताया था कि टीकरी बार्डर पर महिला कमेटी को जांच के लिए इसे सौंपा जाना है। वहीं टीकरी बार्डर पर प्रमुख किसान नेता जाेगेंद्र नैन ने बताया कि रविवार तक महिला कमेटी के नाम फाइनल होंगे। यह कमेटी ही बार्डर पर महिलाओं से जुड़े तमाम मामलों की निगरानी और जांच करेगी।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी