गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, आज से 30 अप्रैल तक खुश्‍क रहेगा मौसम, बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के राजस्थान से पंजाब होते हुए हिमाचल व जम्मू कश्मीर की तरफ जाने की संभावना है। 30 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।

By manoj kumarEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 11:26 AM (IST)
गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, आज से 30 अप्रैल तक खुश्‍क रहेगा मौसम, बढ़ेगा पारा
गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, आज से 30 अप्रैल तक खुश्‍क रहेगा मौसम, बढ़ेगा पारा

हिसार, जेएनएन। अप्रैल महीना खत्‍म भी नहीं हुआ है कि गर्मी अपने चरम पर है। अभी से पारा 42 डिग्री के पार जा पहुंचा है। बुधवार को तेज हवाओं के साथ आंधी चली तो गर्मी से हल्‍की राहत जरूर मिली, वहीं गुरुवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहा। शुक्रवार की सुबह होते ही धूप ने अपना रंग दिखाया और तेज गर्मी के कारण पसीने छूटने लगे। अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। क्‍योंकि मौसम खुश्‍क रहेगा।

गुरुवार की सुबह मौसम में गर्मी कम देखने को जरुर मिली मगर दोहपर होते ही सूरज की तपन त्‍वचा को झुलसाने लगी। वहीं हरियाणा के कुछ जिलों में हल्‍की बूंदाबांदी भी हुई, मगर हिसार के साथ लगते जिलों में गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। शुक्रवार को भी गर्मी चरम पर है।

बीते दो दिनों में आंधी चलने काे लेकर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग की और से सभी किसानों को पहले ही मौसम में परिवर्तन के संकेत देते हुए सतर्क रहने की सलाह दे दी थी। इसके लिए किसानों के मोबाइल पर भी मैसेज भेजे गए थे।

इससे पहले बुधवार और गुरुवार को दिन के समय कड़ी धूप के कारण लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ा। अधिकतम तापमान अप्रैल महीने का सर्वाधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। गुरुवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी तापमान इसी के आसपास बना रहा।

एचएयू के कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के राजस्थान से पंजाब होते हुए हिमाचल व जम्मू कश्मीर की तरफ जाने की संभावना है। 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा और इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी।

chat bot
आपका साथी