Woman body in canal: फतेहाबाद में एक दिन पहले घर से लापता हुई विवाहिता, नहर में मिला शव

फतेहाबाद में ग्राामीणों ने नहर में एक महिला का शव बहता हुआ देखा। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सदर पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। यह शव लापता हुई विवाहिता गुड्डी देवी का था।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:10 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:10 PM (IST)
Woman body in canal: फतेहाबाद में एक दिन पहले घर से लापता हुई विवाहिता, नहर में मिला शव
फतेहाबाद में एक दिन पहले लापता हुई महिला का शव नहर में मिला।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। फतेहाबाद में नदी में एक विवाहित महिला का शव नदी में तैरता हुआ मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव धारनियां में एक विवाहित वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह विवाहिता का शव नहर में मिला। जिसकी सूचना स्वजनों को मिली और पुलिस को सूचित किया। नहर से शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान गांव जांडलीकलां निवासी विवाहिता 23 वर्षीय गुड्डी देवी के रूप में हुई।

पति से हुई थी अनबन

जानकारी के अनुसार गांव जांडलीकलां निवासी 23 वर्षीय गुड्डी देवी की शादी तीन साल पहले गांव धारनियां निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरा दंपति में आपसी अनबन शुरू हो गई। वीरवार को दंपती के बीच आपसी कुछ कहासूनी भी हुई थी। जिसके बाद गुड्डी देवी घर से लापता हो गई। दोपहर तक जब महिला घर नहीं आई तो आसपास के लोगों को इसके बारे में सूचना दी। वहीं ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

नहर में ग्रामीणों ने देखा महिला का शव

वीरवार रात तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह कुछ लोग नहर के पास टहल रहे थे। इस दौरान नहर में एक महिला का शव बहता हुआ देखा। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सदर पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। यह शव लापता हुई विवाहिता गुड्डी देवी का था। घटना के बाद मृतका के स्वजनों को इसके बारे में सूचना दी। स्वजनों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से दंपति में आपसी कहासूनी चल रही थी। इसी बात को लेकर यह कदम उठाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्वजनों के बयान के आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी