सरकार के विजन को परिभाषित करती है मन की बात

भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से गांव धिकताना में कार्यक्रम आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:42 PM (IST)
सरकार के विजन को परिभाषित करती है मन की बात
सरकार के विजन को परिभाषित करती है मन की बात

- भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से गांव धिकताना में कार्यक्रम आयोजित जागरण संवाददाता, हिसार: प्रधानमंत्री की मन की बात एक ऐसी पहल है, जो सरकार के वि•ान, विचारधारा और प्राथमिकता के क्षेत्रों को परिभाषित करती है। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की ओर से बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव धिकताना में आयोजित प्रधानमंत्री जन्मदिन पखवाड़ा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ईश्वर मालवाल ने यह बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में जिन बातों का उल्लेख किया गया है, ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उन बातों को आत्मसात करें और दूसरों को भी इस बारे में जानकारी दें। मालवाल ने इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाज के वंचित वर्ग तक इन योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा सहित ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के पश्चात सतबीर वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश मे व्यक्तिगत या सामुहिक रूप से किये गए अनूठे प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाता है। साथ ही इससे हमें वर्तमान समय की जरूरतों और चुनौतियों के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने संत की ताकत विषय पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने ईश्वर मालवाल व सतबीर वर्मा का पगड़ी व फूल-मालाओं से स्वागत किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर-फुले-शाह जागृति मंच एवं पुस्तकालय में सोमबीर खींची द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में रजनीश गुरी, भूपेंदर बाड़डो, सतपाल वर्मा धिकताना, विक्रम, रामरत खींची, प्रभु राम, संजय कुमार, मूर्ति राम, नरेश कुमार, अनूप सेठी, जगदीश सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी