Man burnt alive at Tikri Border: संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया आंदोलन को बदनाम करने की साजिश

टीकरी बॉर्डर पर चार आंदोलनकारियों द्वारा कसार गांव के युवक को जिंदा जला दिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि आत्महत्या के मामले को हत्या बनाकर आंदोलन को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मामले की जांच की मांग की है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:03 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:03 AM (IST)
Man burnt alive at Tikri Border: संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया आंदोलन को बदनाम करने की साजिश
किसान मोर्चा ने कहा कि युवक ने खुद पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।

बहादुरगढ़, जेएनएन। कसार गांव के युवक को आंदोलन स्थल पर जलाकर मार देने की घटना को संयुक्त किसान मोर्चा ने साजिश ठहराया है। मोर्चा की ओर से समन्वय समिति के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शन पाल, हन्नान मौला, जोगिंद्र सिंह उगराहा, जगजीत सिंह दल्लेवाल, गुरनाम सिंह चढूनी, योगेंद्र यादव, युद्धवीर सिंह, शिव कुमार कक्का ने बयान जारी किया है।

बयान में कहा गया है कि किसान आंदोलन को बदनाम करने की लगातार चल रही कोशिश के तहत टीकरी बॉर्डर के नजदीक एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या के मामले के जरिये किसान आंदोलन को फंसाने की साजिश की जा रही है। पुलिस द्वारा दायर एफआइआर दर्ज की गई। इसमें मुकेश पुत्र जगदीश लाल निवासी गांव कसार एचपी पेट्रोल पंप के पास जल गया। एफआइआर में आरोपित के रूप में एक व्यक्ति कृष्ण का नाम है जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है।

कहा- खुद पेट्रोल छिड़क लगाई आग

समन्वय समिति सदस्यों का कहना है कि इस बारे में संयुक्त मोर्चा ने जानकारी जुटाई है। उसके अनुसार बुधवार रात कसार गांव के नजदीक एक व्यक्ति को अकेले देखा गया। उसने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जैसे ही किसान मोर्चा के वालंटियर ने यह देखा तो वे उसकी तरफ दौड़े। आग बुझाई और उसकी जान बचाई। उस व्यक्ति ने बताया की उसने पारिवारिक समस्या से तंग आकर मरने का फैसला किया था। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने उसकी पहचान मुकेश के तौर पर की और परिवार को सूचना दी जो घटनास्थल पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले गए।

राजनीतिक फायदा उठाने की बजाय निष्पक्ष जांच करवाएं

बयान के मुताबिक, अफसोस की बात है कि जहां किसानों ने एक अनजान व्यक्ति की जान बचाने की कोशिश की वहीं उसी घटना में किसान आंदोलन पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा सरकार से अपील करता है कि वह इस घटना का राजनीतिक फायदा उठाने की बजाय इसमें निष्पक्ष जांच करवाएं। उसमें मोर्चा हर तरह से सहयोग करेगा। हम जनता से अपील करते हैं कि इस आंदोलन को बदनाम करने की एक इस तरह की साजिशों पर ध्यान न दें।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी