रोहतक दुल्हन गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपित साहिल चढ़ा पुलिस के हत्थे, हो सकता बड़ा खुलासा

तनिष्का की शादी बुधवार को भाली आनंदपुर गांव के मोहन के साथ हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन अपने पति और अन्य के साथ कार में अपनी ससुराल जा रही थी। इनोवा कार सवार तीन आरोपितों ने दुल्हन की कार को रुकवाकर उसे कई गोली मार दी थी

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 01:55 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 01:55 PM (IST)
रोहतक दुल्हन गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपित साहिल चढ़ा पुलिस के हत्थे, हो सकता बड़ा खुलासा
रोहतक के भाली आनंदपुर गांव के बाहर बुधवार रात दुल्हन को गोली मारने का मामले में बड़ी अपडेट

जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक में तीन दिन पहले हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दुल्हन गोली कांड के मामले में मुख्य आरोपी साहिल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की 4 टीम लगी हुई थी। सीआईए 2 की टीम ने साहिल को पकड़ा है, मामले में अभी कई आरोपित फरार चल रहे हैं। फिलहाल अधिकारी गिरफ्तारी से इन्‍कार कर रहे हैं। बुधवार देर रात भाली आनंदपुर गांव के पास दुल्हन तनिष्का को गोलियां मार दी गई थी, वह पीजीएमएस में भर्ती है।

इससे पहले भाली आनंदपुर गांव के बाहर हुए दुल्हन गोली कांड के मामले में दो नाबालिगों को सीआइए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। दोनों नाबालिग सुबह से ही शादी-समारोह में घूम रहे थे, जिन्होंने दूल्हा-दुल्हन की वरमाला से लेकर उनकी विदाई तक की पूरी रेकी कर तीनों मुख्य आरोपितों को जानकारी दी थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपित साहिल भी शादी में आया था।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि जिन दो नाबालिग आरोपितों को पकड़ा गया है वह दोनों सांपला के रहने वाले हैं। जो गोलीकांड की साजिश में शामिल थे। अभी तक हुई जांच में पता चला है कि वारदात में पांच आरोपित शामिल थे। सभी शादी में शामिल हुए थे। शाम के समय आरोपित साहिल आैर एक अन्य आरोपित वहां से निकल गए थे। जिसके बाद उन्होंने अनाज मंडी में जाकर प्रापर्टी डीलर की इनोवा कार लूट ली थी। पकड़े गए दोनों नाबालिग आरोपित शादी में शामिल तीसरे साथी को बाइक पर सांपला से खरखौदा रोड पर आरोपित साहिल और दूसरे साथी के पास छोड़ा था। फिर दोनों नाबालिग आरोपित शादी में वापस चले गए थे। जबकि आरोपित साहिल और उसके दो साथी कार में सवार होकर भाली आनंदपुर गांव के बाहर पहुंच गए थे। दोनों नाबालिग बताते रहे कि अब वरमाला हो चुकी है और थोड़ी देर में विदाई होने वाली है। नाबालिगों ने ही बताया था कि जिस कार में दुल्हन जा रही है उसका नंबर क्या है और उसकी पहचान क्या है। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। बाकी आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

यह था मामला

सांपला निवासी तनिष्का की शादी बुधवार को भाली आनंदपुर गांव के मोहन के साथ हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन अपने पति और अन्य के साथ कार में अपनी ससुराल जा रही थी। भाली आनंदपुर गांव के नजदीक पहुंचते ही इनोवा कार सवार तीन आरोपितों ने दुल्हन की कार को रूकवाकर उसे कई गोली मार दी थी।

chat bot
आपका साथी