महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के जरिये भगवान राम से मिलाने का काम किया : डा. बनवारी लाल

सहकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने दिया संबोधन।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:05 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:05 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के जरिये भगवान राम से मिलाने का काम किया : डा. बनवारी लाल
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के जरिये भगवान राम से मिलाने का काम किया : डा. बनवारी लाल

फोटो : 40

संवाद सहयोगी, हांसी : सहकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना कर हमें भगवान राम से मिलाने का काम किया । इसलिए हर व्यक्ति को रामायण से शिक्षा ग्रहण कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए। कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल ने यह विचार हांसी शहर में भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष संत महात्माओं व महापुरुषों का देश है। इन्होंने अपनी रचनाओं व वाणीयो से मानव जाति को अनेक शिक्षाएं दी है। हमें इन शिक्षाओं को अपनाकर समाज व राष्ट्र को और मजबूत करने का काम करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को आह्वान किया है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलवाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज विकास नहीं कर सकता शिक्षा प्राप्त करके ही हर बुराई से लड़कर जीता जा सकता है। इसलिए खुद शिक्षा ग्रहण करने और बच्चों को भी शिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हर वर्ग का विकास जरूरी होता है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में इसी अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। ताकि हर वर्ग का समान रूप से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन परिवारों की आय काफी कम है सरकार द्वारा प्रथम चरण में ऐसे परिवारों की आय 1 लाख सालाना करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने वाल्मीकि सभा को 11लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने संत शिरोमणि रविदास भवन में कमरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इन कमरों के निर्माण को लेकर भी कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल ने धनराशि देने की घोषणा की थी। हांसी में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री बनवारीलाल का शहर वासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी