टोक्यो में चलेगा हरियाणा की बेटियों की हॉकी स्टिक का जादू, भारतीय महिला टीम में हरियाणा की नौ खिलाड़ी

हरियाणा की बेटियों की स्टिक की रफ्तार देखने को मिलेगी। ओलंपिक के लिए चयनित 16 सदस्यीय टीम में नौ खिलाड़ी हरियाणा से हैं। पदक का दारोमदार प्रदेश की बेटियों पर ही रहेगा क्योंकि टीम की कमान संभालने वाली बेटी रानी रामपाल और गोल रक्षक सविता हरियाणा से हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:01 AM (IST)
टोक्यो में चलेगा हरियाणा की बेटियों की हॉकी स्टिक का जादू, भारतीय महिला टीम में हरियाणा की नौ खिलाड़ी
इस बार 40 साल बाद महिला हाॅकी टीम ओलंपिक में पदक का सूखा खत्म कर सकती है

रोहतक [ओपी वशिष्ठ] टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा की बेटियों की स्टिक की रफ्तार देखने को मिलेगी। ओलंपिक के लिए चयनित 16 सदस्यीय टीम में नौ खिलाड़ी हरियाणा से हैं। पदक का दारोमदार प्रदेश की बेटियों पर ही रहेगा क्योंकि टीम की कमान संभालने वाली बेटी रानी रामपाल और गोल रक्षक सविता हरियाणा से हैं। इसके अलावा सात अन्य खिलाड़ी भी फील्ड में आक्रमण और बचाव करती दिखेंगी। इनमें सविता पूनिया सिरसा से हैं और हिसार में साई की ओर से खेलती रही हैं। वहीं हिसार के उदिता और शर्मिला भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हालांकि इस बार हिसार की पूनम मलिक को हॉकी टीम में शामिल नहीं किया गया है, वे पूर्व के ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्‍सा रहीं हैं।

प्रदेश की इन खिलाड़ियों का चयन

1. रानी रामपाल (कुरूक्षेत्र)

2. नवनीत (कुरूक्षेत्र)

3. नवजौत (कुरूक्षेत्र)

4. नेहा (सोनीपत)

5. निशा (सोनीपत)

6. मोनिका (सोनीपत)

7. सविता (हिसार)

8. उदिता (हिसार)

9. शर्मिला (हिसार)

40 साल के सूखे को खत्म करने का रहेगा प्रयास : सविता

भारतीय महिला टीम की गोलकीपर सविता ने मोबाइल पर दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि प्रदेश की नौ खिलाड़ियों का टीम में चयन हुआ है। यह उनके लिए गर्व की बात है। 1980 मास्को ओलंपिक में देश ने हाकी में मेडल जीता था। इसके बाद से ओलंपिक में मेडल नहीं आया है। महिला हाकी बेहतर खेल रही हैं। टीम में काफी सुधार है। उम्मीद है कि इस बार 40 साल के सूखे को खत्म कर महिला टीम टोक्यो ओलंपिक में पदक के लिए लौटेंगी। सभी खिलाड़ियों में ओलंपिक के लिए काफी उत्साह है।

महिला हाकी से पदक की उम्मीद : अशोक ध्यानचंद

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र ओलंपियन अशोक ध्यानचंद से दैनिक जागरण ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि महिला हाकी कुछ सालों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। टोक्यो ओलंपिक में पुरूष हाकी से ज्यादा महिला हाकी टीम से पदक की ज्यादा उम्मीद है। उनको लगता है कि महिला हाकी ने अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन किया तो पदक पक्का है।

महिला टीम देश के लिए जीतेगी पदक : ममता खरक

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान गोल्डन गर्ल ममता खरक ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी है। हरियाणा पुलिस में उपाधीक्षक ममता खरक का कहना है कि महिला टीम कुछ सालों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। लाकडाउन में प्रतियोगिता में नहीं उतरी, लेकिन इससे पहले जितने भी टूर्नामेंट हुए हैं, वहां खिलाड़ियों ने गजब का प्रदर्शन किया था। इसलिए टीम से पदक की

chat bot
आपका साथी