रबी मेले में फसल अवशेष के प्रबंधन से जुड़ी मशीनरी रहेगी आर्कषण का केंद्र

जागरण संवाददाता, हिसार : चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 24-25 सितंबर को र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:47 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:47 AM (IST)
रबी मेले में फसल अवशेष के प्रबंधन से जुड़ी मशीनरी रहेगी आर्कषण का केंद्र
रबी मेले में फसल अवशेष के प्रबंधन से जुड़ी मशीनरी रहेगी आर्कषण का केंद्र

जागरण संवाददाता, हिसार : चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 24-25 सितंबर को रबी कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. केपी ¨सह ने बताया कि इस वर्ष मेले का मुख्य विषय खेत में फसल अवशेषों के प्रबंधन हेतु कृषि मशीनीकरण प्रोत्साहन होगा। हर साल की भांति यह कृषि मेला विवि के अनुसंधान फार्म पर लगेगा। जिसमें किसानों को पराली जलाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन तथा इस कार्य को सहजतापूर्वक करने में प्रयोग होने वाली विभिन्न मशीनों एवं यंत्रों की जानकारी प्रदान की जाएगी। उनके अनुसार मेले में एक विशाल प्रदर्शनी आयोजित की जाएगा। जिससे विवि के सभी विभागों द्वारा कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु ईजाद की गई नई टेक्नोलॉजी व उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में एग्रो-इंडस्ट्रीज और बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी हिस्सा लेंगी।

विवि के विस्तार शिक्षा निदेशक एवं कृषि मेला के संयोजक डा. आरएस हुड्डा ने बताया कि मेले में किसानों को रबी फसलों व सब्जियों की विभिन्न उन्नत किस्मों के बीजों की जानकारी एवं प्राप्ति की व्यवस्था की जाएगी। उनके अनुसार मेले में पशुओं के पालन-पोषण, प्रजातियों तथा इलाज की जानाकारी, मिट्टी व ¨सचाई जल के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच, रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच एवं निदान, खरीफ फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन आदि के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मेले में आये किसानों को विवि के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई। खरीफ मौसम की फसलें दिखाई जाएंगी। मेले में कृषक महिलाओं को गृहविज्ञान संबंधी विशेष जानकारियां प्रदान की जाएंगी।

डा. हुड्डा ने बताया उम्दा फसल उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए इस अवसर पर एक फसल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। कृषि संबंधित समस्याएं एवं समाधान विषय पर प्रश्नोत्तरी सभा आयोजित की जाएगी तथा विश्वविद्यालय के प्रकाशनों की बिक्री भी होगी। उन्होंने बताया कि मेले में कृषि उत्पादन में बेहतर कार्य करने वाले प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। किसानों के मनोरंजन के लिए हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने लाभप्रद कृषि की आधुनिक तकनीकों तथा कृषि मशीनों की विस्तृत जानकारी लेने के लिए किसानों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेने की अपील की है।

..

140 से ज्यादा प्राइवेट कंपनियों ने करवाई बु¨कग

संयुक्त निदेशक (विस्तार) डा. कृष्ण यादव के मुताबिक कृषि मेले में लगने वाली प्रदर्शनी में स्टॉलों की बु¨कग अभी भी जारी है। उन्होंने बताया अब तक 140 प्राइवेट तथा 70 सरकारी कंपनियों द्वारा स्टॉल बुक करवाए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी