अनाज मंडियों में किसानों से हो रही लूट, हर बैग पर 160 ग्राम गेहूं की लग रही चपत, जानिये कैसे

सिरसा में मंडियों में किसानों से लूट हो रही है। हर बैग पर 160 ग्राम गेहूं ज्यादा तोली जा रही है। इस तरह अब तक लाखों की चपत किसानों को लगाई जा चुकी है। बारदाना का 640 ग्राम तोल सकते हैं। लेकिन 800 ग्राम तोला जा रहा है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 03:04 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 03:04 PM (IST)
अनाज मंडियों में किसानों से हो रही लूट, हर बैग पर 160 ग्राम गेहूं की लग रही चपत, जानिये कैसे
सिरसा की मंडियों में अभी तक करीब 70 लाख गेहूं की आवक हो चुकी है।

सिरसा, जेएनएन। अनाज मंडियों में किसानों के सामने गेहूं की चपत लगाई जा रही है। मंडियों में प्रति बैग 160 ग्राम ज्यादा तौल जा रही है। इससे अभी तक लाखों रुपये गेहूं का गोलमाल किया गया है। अभी भी गेहूं तौलने का मंडियों में कार्य जारी है। जिले की मंडियों में अभी तक करीब 70 लाख गेहूं की आवक हो चुकी है।

मंडियों में गेहूं भरने के लिए बारदाना का वजन 640 ग्राम है। यही वजन गेहूं के बैग में लिया जा सकता है। मगर अनाज मंडियों में बैग 50 किलोग्राम गेहूं के साथ बारदाना का वजन 800 ग्राम तौला जा रहा है। यानि किसानों से 160 ग्राम प्रति बैग अधिक ली जा रही है। मंडी के आढ़ती ने बताया कि मंडी में उठान नहीं हो रहा है। ऐसे में गेहूं का वजन सूखने से कम हो जाता है। ऐसे में गेहूं का वजन ज्यादा तौल जा रहा है। जिससे गेहूं का वजन पूरा किया जा सके।

हमारा काम तो तौल करना है

किसान भवन के सामने शनिवार को मजदूर तुलाई करने में लगे हुए थे। गेहूं की तुलाई कर रहे मजदूर बारदाना से ज्यादा तौल रहे थे। इस बारे में जब पूछा गया तो मजदूरों ने कहा कि हमारा काम तो तौल करने है। हमें जितना तौल करने का कहा जाता है। उसी हिसाब से 50 किलो 800 ग्राम तौल रहे हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने बताया कि अनाज मडियों में बारदाना का जितना वजन है। उस वजन के हिसाब से ही गेहूं तौल सकते हैं। बारदाना से गेहूं तौल नहीं किया जा सकता है। अगर ऐसा किया जा रहा है तो गलत किया जा रहा है। इस बारे में पता किया जाएगा।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः विश्व पटल पर चमका भिवानी का सितारा, मुक्केबाज सचिन ने वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

यह भी पढ़ेंः पतियों की पुलिस से गुहार, पत्नी से बचा लो सरकार, रोहतक का हैरान कर देने वाला मामला

यह भी पढ़ेंः सावधान! युवाओं को निशाना बना रहा कोरोना, 25 और 30 साल के युवाओं ने तोड़ा दम

chat bot
आपका साथी