सिरसा में बेखौफ बदमाश, दंपती पर तान दी रिवॉल्वर, महिला के गले से चेन ले गए

सिरसा के डबवाली की घटना। डीजे संचालक पत्नी के साथ बाइक पर घर जा रहा था। कड़वासरा अस्पताल के पास बाइक पर तीन बदमाश आए। रिवॉल्वर निकाल दंपती पर तान दिया। महिला के गले में पहनी चेन लूटकर फरार हो गए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:48 PM (IST)
सिरसा में बेखौफ बदमाश, दंपती पर तान दी रिवॉल्वर, महिला के गले से चेन ले गए
डबवाली में कड़वासरा अस्पताल के समीप देर रात 10.20 बजे वारदात हुई।

संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। शुक्रवार देर रात डबवाली में चौटाला रोड पर स्थित जंभेश्वर नगर में बाइक सवार तीन बदमाश दंपती को रिवॉल्वर दिखा सोने की चेन छीन ले गए। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात देर रात 10.20 बजे की बताई जा रही है।

जंभेश्वर नगर निवासी जगदंबा डीजे संचालक आशीष अरोड़ा अपनी पत्नी प्रियंका समेत बाइक पर घर जा रहा था। कड़वासरा अस्पताल के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती का रास्ता रोक लिया। एक बाइक को स्टार्ट करके खड़ा रहा तो दो बदमाश नीचे उतर गए। एक ने दंपती का बाइक बंद कर दिया। दूसरे ने रिवॉल्वर निकाल दंपती पर तान दिया। उसने गले में पहनी चेन मांगी। प्रियंका ने उसे सोने की चेन दे दी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश

चेन लूटने के बाद तीनों वापस चौटाला रोड की ओर फरार हो गए। आशीष ने शहर थाना में पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौका पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। पीडि़त के अनुसार फुटेज में बदमाश नजर आ रहे हैं। लूटी गई सोने की चेन की कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई जा रही है।

सरेआम घूम रहे थे बदमाश

आशीष के अनुसार वह प्रियंका के साथ कलोनी रोड पर स्थित कन्हैया कुल्फी से आइसक्रीम लेकर वापिस घर आ रहा था। चौटाला रोड पर बिश्नोई धर्मशाला के पास बदमाश बाइक पर गोल चौक की ओर जाते दिखाई दिए थे। उसकी पत्नी ने मुंह ढांपे युवक घूमने के बारे में बताया था। वे बातचीत करते हुए जा रहे थे। अस्पताल के पास उपरोक्त युवक पीछा करते हुए आए। तीनों पंजाबी भाषा बोल रहे थे। बदमाशों की उम्र करीब 20-22 साल होगी।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी