लॉकडाउन में धरना प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जागरण संवाददाता हिसार लॉकडाउन के दौरान पारिजात चौक पर धरना देने वाले भाजपा नेताओं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:09 PM (IST)
लॉकडाउन में धरना प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग
लॉकडाउन में धरना प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जागरण संवाददाता, हिसार : लॉकडाउन के दौरान पारिजात चौक पर धरना देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आईजी हिसार को शिकायत की गई है। लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ पूर्व जिला पार्षद व आप पार्टी प्रवक्ता मनोज राठी और जवाब दो हिसाब दो एसोसिएशन के प्रधान एवं आप नेता राजीव सरदाना ने आइजी हिसार को शिकायत की है। राजीव सरदाना व मनोज राठी ने कहा परिजात चौक पर स्थानीय विधायक डा. कमल गुप्ता, हांसी विधायक विनोद भ्याना, प्रवीण पोपली, कृष्ण बिश्नोई और राज्यसभा सांसद डीपी वत्स सहित करीब 10 लोगों ने मिलकर धरना प्रदर्शन किया। लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा है। कानून का उल्लंघन किया है। कोरोना के इस मुश्किल वक्त में धरना प्रदर्शन सरासर गलत है। इस पर डीसी भी मौन रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को रोकने का काम नहीं किया। कोरोना कहर बरपा रहा है दूसरी तरफ भाजपा नेता धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस संबंध में आईजी हिसार को शिकायत देकर धरना देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी