लोन दिलवाने के नाम पर महिलाओं से करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार मैनेजर चढ़ा पुलिस के हत्थे

शहर पुलिस ने एक ऐसे आरोपित को गिरफ्तार किया है। जो महिलाओं को लोन दिलवाने के लिए उनकी एक कमेटी गठित करवाता था और रोजगार के लिए उन्हें लोन देता था। परंतु नशे का आदि होने के कारण वह करीब 18 महिलाओं की जमा पूंजी लेकर फरार हो गया। करीब एक साल बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को फिरोजपुर पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:29 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:29 PM (IST)
लोन दिलवाने के नाम पर महिलाओं से करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार मैनेजर चढ़ा पुलिस के हत्थे
लोन दिलवाने के नाम पर महिलाओं से करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार मैनेजर चढ़ा पुलिस के हत्थे

संवाद सहयोगी, हांसी : शहर पुलिस ने एक ऐसे आरोपित को गिरफ्तार किया है। जो महिलाओं को लोन दिलवाने के लिए उनकी एक कमेटी गठित करवाता था और रोजगार के लिए उन्हें लोन देता था। परंतु नशे का आदि होने के कारण वह करीब 18 महिलाओं की जमा पूंजी लेकर फरार हो गया। करीब एक साल बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को फिरोजपुर पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

महिलाएं छोटा-मोटा कारोबार करने के लिए एकत्रित होकर कमेटी बना लेती है। जिसके बाद वे लोन के लिए अप्लाई कर देती है। लोन के पैसे महिलाएं किश्तों में प्रत्येक सप्ताह अदा करती है। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन बैंक हांसी में कार्यरत संगल मेनेजर ने आस-पास के करीब एक दर्जन गांव से करीब 18 महिलाओं से 1 लाख 58 रुपये एकत्र किए। मेनेजर को ये पैसे बैंक में जमा करवाने थे। परंतु वह इन पैसे को जमा करवाने की बजाए लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस के द्वारा करीब एक साल पहले मामला दर्ज किया गया था। परंतु अब जाकर आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपित मेनेजर बिट्टू वासी हस्ती वाला मलहम जिला फिरोजपुर पंजाब का रहने वाला है। जिसने महिलाओं को लोन दिलवाने के नाम पर ये पैसे ईक्ट्ठे किए थे। उसने ढाणी शोभा, ढाणी कुम्हारान, कुंभा, चैनत, दुर्जनपुर, गगन खेड़ी सहित अन्य गांव से पैसे इक्ट्ठे किए थे। परंतु वह इन पैसे को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर कुलदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपित से धोखाधड़ी से हड़पे पैसे बरामद किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी