Live Hisar Coronavirus Update: एक ही दिन में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, तीन व नौ साल का बच्‍चा भी संक्रमित

सैनियान मुहल्ला में दही-भल्ला स्टॉल संचालक के संपर्क के व गाजियाबाद से लौट तीन लोग मिले पॉजिटिव। अनाज मंडी में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हाउसिंग बोर्ड से एक और मामला आया

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:13 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:13 AM (IST)
Live Hisar Coronavirus Update: एक ही दिन में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, तीन व नौ साल का बच्‍चा भी संक्रमित
Live Hisar Coronavirus Update: एक ही दिन में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, तीन व नौ साल का बच्‍चा भी संक्रमित

हिसार, जेएनएन। हिसार जिले में रविवार को 20 कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं रविवार को कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। जिले में अब तक कुल 290 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं कुल 91 एक्टिव मामले हैं। रविवार को जिले में रावलवास कलां निवासी 20 वर्षीय युवक, बकलाना से 26 वर्षीय युवक, सैनियान मोहल्ला से एक ही परिवार से 20 वर्षीय युवक, 61 वर्षीय बुजुर्ग, 56 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिले।

वहीं कृष्णा नगर में 3 वर्ष का बच्चा, सेक्टर 14 में 30 वर्षीय महिला, हरी नगर में 16 वर्षीय युवती, हाउसिंग बोर्ड में 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। इनके अलावा राजीव नगर में 19 व 9 वर्षीय लड़कियां और 42 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। अनाज मंडी में चार कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। इनमें 80 वर्षीय व्यक्ति, 75 वर्षीय वृद्धा, 51 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

हांसी में बजरिया चौक स्थित कालोनी में 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा सैनियान मुहल्ला में एक चिकित्सक के परिवार से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह लोग गाजियाबाद से सिविल अस्पताल में कार्यरत और सैनियान मुहल्ला निवासी अपनी बहन से मिलने आए थे। इनका सैंपल करवाया गया तो यह कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 30 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवक और 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले।

क्लर्क मिला पॉजिटिव

रावलवासं कलां निवासी 20 वर्षीय युवक संपर्क के सात लोग मिले हैं। यह युवक अकबरपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में था। वहीं बकलाना गांव में मिला कोरोना पॉजिटिव युवक सिवानी बोलाल निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में था। यह युवक लेबर कार्यालय में क्लर्क है।

बाइक पर सवार होकर पहुंचा दंपती, महिला मिली संक्रमित

सेक्टर 14 निवासी में मिली कोरोना पॉजिटिव महिला 28 जून को अपने पति के साथ दिल्ली से बाइक पर सवार होकर हिसार पहुंची थी। 30 वर्षीय महिला फाइनेंङ्क्षसग सर्विस में कॉलेक्शन एसोसिएट का काम करती है। पिछले पांच साल से दिल्ली में रह रही है। परिवार के कुल 9 लोग कॉन्टेक्ट में हैं, जिन्हें क्वारंटाइन किया गया है।

यहां मिले सर्वाधिक मामले

सैनियान मोहल्ला - 6

राजीव नगर - 3

अनाज मंडी - 4

---जिले में रविवार को 20 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से तीन लोग बाहर से हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई है। उन्हें क्वारंटाइन कर उनके सैंपल करवाए जाएंगे। कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए नई जगह तलाशी जा रही है।

-डा. रत्नाभारती, सीएमओ।

chat bot
आपका साथी