Hisar Coronavirus Update: आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हिसार में 63 हुए एक्टिव केस

मुंबई से लौटे बालसंमंद के एक ही फैमिली के तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव। संत नगर में मुंबई से लौटे दंपत्ति मिले कोरोना पॉजिटिव। आठ में से पांच मामले शहरी क्षेत्रों से

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:23 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:23 AM (IST)
Hisar Coronavirus Update: आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हिसार में 63 हुए एक्टिव केस
Hisar Coronavirus Update: आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हिसार में 63 हुए एक्टिव केस

हिसार, जेएनएन। हिसार में फिर कोरोना बम फूटा है। मुंबई के चैम्बूर से 31 मई की रात को हिसार लौटे लोगों ने जिले में कोरोना के मामलों में इजाफा कर दिया है। बुधवार को जिले में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए है। इनमें चार मामले मुंबई के चैम्बूर इलाके से लौटे और चप्पल के कारोबार से जुड़े लोगों के है। कुल 65 लोग मुंबई से 31 मई को हिसार लौटे थे।

इन्हें सीधे सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां इनके सैंपल करवाकर इन्हें ब्राहाण धर्मशाला में क्वारंटाइन किया गया था। इनमें से बालसंमंद निवासी एक ही फैमिली के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिनमें एक तीन वर्ष का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं शहर के संत नगर से दो मामले और शांति नगर, शास्त्री नगर और जहाजपुल एरिया से कोरोना पॉजिटिव का एक-एक मामला सामने आया है। मुंबई के अलावा अन्य चार मामलों में कोरोना पॉजिटिव लोग दिल्ली, लुधियाना से लौटे है। अब हिसार में कोराेना के 63 एक्टिव केस हो गए हैं।

केस 1 - शहर के मुल्तानी चौक के नजदीक जहाजपुल एरिया निवासी युवक 29 मई को लुधियाना गया था और 30 मई को हिसार वापस लौटा था। हिसार आते ही उसने सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल करवाया था। जिसके बाद बुधवार शाम रिपोर्ट आई तो यह युवक पॉजिटिव पाया गया, युवक एक कंपनी में मार्किटिंग की जॉब करता है, जिसके चलते वह लुधियाना गया था।

केस 2 और 3 - दिल्ली से सोमवार को हिसार लौटा दंपत्ती भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दिल्ली के त्रिनगर निवासी दंपत्ती शहर के संत नगर में नाना-नानी के पास रह रहे अपने दोनों बच्चों को लेने आए थे। महिला का मायका हिसार के संत नगर में है। लॉकडाउन से पहले दंपत्ती अपने बच्चों को उनके नाना-नानी के पास छोड़कर गए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें दो महीने से वापस लेने नहीं आ सके थे। कोरोना पॉजिटिव मिले 42 वर्षीय व्यक्ति को हलका बुखार है। वहीं उसकी 38 वर्षीय पत्नी में किसी तरह के कोरोना संबंधित लक्षण नहीं है। इस दंपत्ती को सिविल अस्पताल में सैंपल करवाकर आइसोलेशन वार्ड में ही दाखिल कर दिया गया था। यह लोग अपने बच्चों को लेने आए थे, लेकिन उनसे मिलने से पहले ही रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और इन्हें अग्रोहा के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल होना पड़ा।

केस-4 - दिल्ली में कश्मीरी गेट से हिसार के शास्त्री नगर लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक चार दिन पहले ही दिल्ली में अपने स्पेयर पाट््र्स के काम के काम के लिए गया था। इस युवक का दिल्ली में स्पेयर पाट््र्स का बिजनेस है। जिसके चलते काम को संभालने के लिए यह दिल्ली गया था। यहां लौटा तो इसने सिविल अस्पतल में सैंपल करवाया था। जिसके बाद बुधवार को आई रिपोर्ट में यह युवक कोरोना पॉजटिव पाया गया है।

केस - 5

हिसार में शांति नगर निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक अपनी पत्नी के साथ मुंबई से लौटा है। दोनों मुंबई से ट्रेन में सवार होकर बीकानेर तक आए और वहां लालगढ़ से राजस्थान रोडवेज में सवार होकर हिसार पहुंचे थे। युवक अपनी पत्नी के साथ मुंबई के चैंबूर इलाके में चप्पल बनाने का काम करता था। पिछले करीब साढ़े तीन साल से मुंबई में रह रहे थे। जबकि दंपत्ती के बच्चे, पिता, माता, बड़ा भाई व उनके बच्चे शहर के शांति नगर में रह रहे थे। बीकानेर से सीधे सिविल अस्पताल में लाकर बस में अन्य यात्रियों के साथ दंपत्ति का भी सैंपल करवाया गया था। जिसके बाद इन्हें ब्राहाण धर्मशाला में क्वारंटाइन किया गया था।

केस - 6,7,8

मुंबई से बालसमंद आए एक ही फैमिली के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। यह लोग मुंबई से ट्रेन में सवार होकर बीकानेर तक आए तथा वहां लालगढ़ में रोडवेज बस में सवार होकर सीधा हिसार के सिविल अस्पताल पहुंचे थे। इन्हें ब्राहाण धर्मशाला में क्वारंटाइन किया गया था। बालसंमंद निवासी एक ही फैमिली के चार लोग हिसार लौटे थे। जिनमें से 26 वर्षीय महिला, महिला की 3 वर्षीय बेटी और इसी महिला का 16 वर्षीय भांजा कोरोना पॉजिटिव मिले है, जबकि महिला के पति की रिपोर्ट नेगेटिव रही है।

----जिले में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, इन सभी लोगों की हिस्ट्री दिल्ली, मुंबई, लुधियाना की है। इन लोगों को अग्रोहा मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है।

डा. योगेश शर्मा, सीएमओ, हिसार।

chat bot
आपका साथी