विधायक जोगीराम ने अनाज मंडी में औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को लगाई फटकार

संवाद सहयोगी बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग ने बरवाला अनाजमंडी का औचक निरीक्षण किया। इस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 02:16 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:13 AM (IST)
विधायक जोगीराम ने अनाज मंडी में औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को लगाई फटकार
विधायक जोगीराम ने अनाज मंडी में औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को लगाई फटकार

संवाद सहयोगी, बरवाला : विधायक जोगीराम सिहाग ने बरवाला अनाजमंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें मंडी में किसानों के लिए पर्याप्त पेयजल व सफाई की कमी मिली, जिस पर विधायक सिहाग ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर लताड़ पिलाई। विधायक सिहाग ने निर्देश दिए हैं कि वो किसानों व मजदूरों के लिए बरवाला अनाज मंडी में पानी, सफाई व आराम करने की व्यवस्था करने के साथ धान खरीदने की व्यवस्था को दुरुस्त करें। इसके बाद उन्होंने बरवाला अनाज मंडी में व्यापारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान सिहाग ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि अपनी फसल बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। सरकारी व दूसरी एजेंसियों के माध्यम से किसान की धान की पूरी फसल खरीदी जाए। इससे पहले उन्होंने अनाज मंडी में किसानों के लिए बने विश्राम गृह व मंडी में बने सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति भी देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देंश दिए हैं कि खरीद के सीजन के समय में शौचालयों व विश्रामगृह की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान विधायक सिहाग ने किसानों व मजदूरों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें मंडी में आने वाले किसी भी प्रकार की दिक्कतों की जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने आढ़तियों से भी उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने आढ़तियों को आश्वस्त किया उन्हें सीजन के दौरान किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी