हिसार बार में वकीलों ने कामकाज रखा ठप

जागरण संवाददाता हिसार जिला बार एसोसिएशन हिसार की पदाधिकारियों की मीटिग सोनीपत जिले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 02:41 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:13 AM (IST)
हिसार बार में वकीलों ने कामकाज रखा ठप
हिसार बार में वकीलों ने कामकाज रखा ठप

जागरण संवाददाता, हिसार : जिला बार एसोसिएशन हिसार की पदाधिकारियों की मीटिग सोनीपत जिले में पुलिस द्वारा वहां की बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ किए गए दु‌र्व्यवहार के मामले पर बुलाई गयी। मीटिग में बार के प्रधान मोहित अरोड़ा ने सभी को अवगत कराते हुए बताया कि पिछले कुछ दिन पहले सोनीपत के पुलिस अधीक्षक द्वारा सोनीपत बार के उप प्रधान के साथ दु‌र्व्यवहार किया गया था जिसके रोष स्वरूप सोनीपत बार एसोसिएशन द्वारा पुलिस अधीक्षक के तबादले की मांग को लेकर लगातार हड़ताल की जा रही है, सोनीपत बार द्वारा इसी मांग के समर्थन में पूरे हरियाणा की बार एसोसिएशन को एक दिन का वर्क सस्पेंड रखने का अनुरोध किया गया है। इस मामले पर पदाधिकारियों ने चर्चा की और सर्वसम्मति से फैसला लिया कि हिसार बार के वकीलों द्वारा सोनीपत बार के समर्थन में एक दिन का कार्य स्थगित रखा जाए। हिसार बार के सचिव सुनील पुनिया बिश्नोई ने इस बारे में कहा कि इस मामले में हिसार बार और बार के सभी वकील पूरी तरह सोनीपत बार के साथ है, अधिवक्ता के साथ दु‌र्व्यवहार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, पुलिस द्वारा ऐसा दु‌र्व्यवहार करना बहुत निदनीय है, हिसार बार इसकी कड़े शब्दों में आलोचना करती है। मीटिग में बार के उप प्रधान जयदीप सिंह पुनिया, सह सचिव संदीप कुमार श्योराण, कोषाध्य्क्ष गौरव नैन, लाइब्रेरी इंचार्ज गौरव आर्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी