कुमारी सैलजा फतेहाबाद में बोली- किसानों को प्रदर्शन करने का अधिकार, कांग्रेस भी उनके साथ खड़ी है

फतेहाबाद में कुमारी सैलजा ने करीब आधा घंटा रुक कर धरने पर बैठे किसानों से बातचीत की। कुमारी सैलजा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसान आंदोलन में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। किसान जो कर रहे हैं वो ठीक कर रहे हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:38 PM (IST)
कुमारी सैलजा फतेहाबाद में बोली- किसानों को प्रदर्शन करने का अधिकार, कांग्रेस भी उनके साथ खड़ी है
कुमारी सैलजा ने किसानों से कहा कि कृषि कानून किसी भी तरह उनके हक में नहीं है

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद में लघु सचिवालय के बाहर चल रहे किसानों के धरने पर शुक्रवार को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा पहुंची। कुमारी सैलजा ने करीब आधा घंटा रुक कर धरने पर बैठे किसानों से बातचीत की। कुमारी सैलजा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसान आंदोलन में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। किसान जो कर रहे हैं वो ठीक कर रहे है। कुमारी सैलजा शुक्रवार को पूर्व विधायक बलवीर चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर आई थी। वापस जाते समय वो लघु सचिवालय के बाहर चल रहे किसानों के धरने पर भी रुकी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि वह फतेहाबाद में किसानों के धरने के बीच पहुंची हैं।

उन्होंने कहा कि कृषि कानून के विरोध में फतेहाबाद में किसान धरने और अनशन पर बैठे हैं और कांग्रेस में उनका समर्थन करती है।  किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं और कांग्रेस ट्रैक्टर मार्च का समर्थन करती है। किसान और मजदूर गणतंत्र दिवस पर दिल्ली जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक बात साफ है कि जिस शांतिप्रिय ढंग से किसानों और मजदूरों ने यह प्रदर्शन आगे बढ़ाया है वो पूरी दुनिया में इस तरह के आंदोलन की मिसाल नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि शांति प्रिय ढंग से किसान और मजदूर अपनी बात रख सकते हैं और कांग्रेस उनके साथ है।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी कांग्रेस नेताओं के बीच पिछले दिनों हुई बातचीत को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि वह खुलेआम किसान नेताओं से मिले हैं। आज यहां भी किसानों के धरने में पहुंची हूं। लगातार किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। हम किसान नेताओं से सिर्फ इस हद तक मिले हुए हैं कि कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार के खुद के विधायक खुली और दबी जुबान में सरकार का विरोध कर रहे हैं ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि 5 साल यह सरकार चल पाएगी। अब तो स्थिति ये आ गई है कि भाजपा व जजपा के कार्यकर्ताओं में अनबन शुरू हो गई। कई विधायक विरोध भी कर रहे है। ऐसे में प्रदेश में भाजपा की पांच साल सरकार कभी नहीं चलेगी।

chat bot
आपका साथी