कृष्ण ऐलावादी बने क्रांतिकारी यूनियन के नए प्रधान

फोटो कैप्शन 5 हांसी संवाद सहयोगी हांसी जयभारत मंडल धर्मशाला में रविवार को क्रांति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:53 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:53 AM (IST)
कृष्ण ऐलावादी बने क्रांतिकारी यूनियन के नए प्रधान
कृष्ण ऐलावादी बने क्रांतिकारी यूनियन के नए प्रधान

फोटो कैप्शन: 5: हांसी:

संवाद सहयोगी, हांसी : जयभारत मंडल धर्मशाला में रविवार को क्रांतिकारी यूनियन के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पिछले काफी समय से प्रधान पद को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा की गई। इस दौरान कोर कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा लिए गए निर्णय को बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व शहर के गणमान्य लोगों के बीच रखा गया। कोर कमेटी ने यूनियन के प्रधान रहे सरदार ऐलावादी को प्रधान पद से निष्कासित करने का निर्णय लिया तथा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस निर्णय को हाथ उठाकर स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान सर्वसम्मति से उमरा गेट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण ऐलावादी को क्रांतिकारी यूनियन का नया प्रधान नियुक्त कर दिया गया। इसके अलावा शमां मल्होत्रा को महिला विग का प्रधान नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान कृष्ण ऐलावादी को सभी ने फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। नवनियुक्त प्रधान कृष्ण ऐलावादी ने कहा कि कोरोना महामारी से निजात हेतु सोमवार 28 सितम्बर को प्रात: 8 बजे स्थानीय उमरा गेट चौक पर हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरियाणवीं कलाकार राजकुमार ने शहीद ए आजम भगत सिंह की जीवनी पर रागनी प्रस्तुत कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मंजू टूटेजा, अरुण चुघ, रमेश महता, कंवल सलूजा, केएल ग्रोवर, पार्षद प्रवीण ऐलावादी, कपड़ा यूनियन प्रधान देवेंद्र महता, उपप्रधान भारत भूषण भयाना सहित यूनियन के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी