Kisan Mahapanchayat: रोहतक में मकड़ौली टोल पर संयुक्त किसान माेर्चा की महापंचायत, इन स्थानों पर है नाकाबंदी

वाहन चालकों के लिए भी प्रशासन और किसान संगठनों ने जगह जग रोड मैप लगाए है। उसके अनुसार ही वाहनों को महापंचायत स्थल तक आने के लिए कहा गया है। ज्यादातर वाहन तय किए गए रूट के अनुसार ही शहर के बाहरी रास्तों से मकड़ौली टोल पर पहुंचने लगे हैं।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:33 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:36 PM (IST)
Kisan Mahapanchayat: रोहतक में मकड़ौली टोल पर संयुक्त किसान माेर्चा की महापंचायत, इन स्थानों पर है नाकाबंदी
रोहतक में टोल पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतारें लगी।

जागरण संवाददाता, रोहतक। रोहतक में हो रही किसान एवं मजदूर तालमेल महापंचायत में लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। कोई ट्रेक्टर-ट्रालियों में तो कोई ट्राले या अन वाहनों पर महामंचायत स्थल तक पहुंच रहा है। संयुक्त किसान माेर्चा की ओर से मकड़ौली टोल पर महापंचायत रखी गई है। जिसमें अब तक काफी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतारें भी टोल के पास लगने लगी है।

उधर, महापंचायत में होेने वाली संभावित भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ओर से रोहतक में 20 स्थानों पर नाकाबंदी भी की गई है। तीन कृषी कानूनों को रद्द कराए जाने के लिए चल रहे किसान आंदाेलन के तहत रोहतक में यह महापंचायत की जा रही है। जिसके रोहतक से ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अलग अलग जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी किसान व मजदूर पहुंचने लगे हैं। दोपहर तक यहां बड़े नेताओं की पहुंचने की भी संभावना है।

एक दिन पहले ही तैयार स्टेज किया

महापंचायत के संयोजकों में शामिल भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान ने बताया कि मकडौली टोल पर किसान एवं मजदूर महापंचायत के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। एक दिन पहले ही स्टेज तैयार कर लिया गया। इसके सामने करीब आधा किलोमीटर तक पंडाल लगया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान मजदूर बैठ सकते हैं। महापंचाय में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। बल्लू प्रधान ने बताया कि किसानों के भोजन के लिए तीन जगह बड़े लंगर लगाए जा रहे हैं। जोकि चमारिया-मकड़ौली मोड़, फ्लाई ओवर के नीचे और टोल प्लाजा के पास बस स्टाप के पीछे हैं। इनके अलावा विभिन्न गांवों के लोग अपने स्तर पर भी मेहमानों के लिए भोजन-पानी का इंतजाम कर रहे हैं। 

वाहन चालकों के लिए लगाए गए रोड मैप

वाहन चालकों के लिए भी जिला प्रशासन और किसान संगठनों ने जगह जग रोड मैप लगाए है। उसके अनुसार ही वाहनों को महापंचायत स्थल तक आने के लिए कहा गया है। ज्यादातर वाहन तय किए गए रूट के अनुसार ही शहर के बाहरी रास्तों से मकड़ौली टोल पर पहुंचने लगे हैं। 

chat bot
आपका साथी