वृंदावन से लौट रहे कैथल निवासी श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी केएमपी पर पलटी, आठ लोग घायल

श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी (माल ढोहने वाला छोटा हाथी) मंगलवार को केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर पलट गईं। हादसा उस समय हुआ जब सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उससे बचने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 05:03 PM (IST)
वृंदावन से लौट रहे कैथल निवासी श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी केएमपी पर पलटी, आठ लोग घायल
कैथल के गांव चंदाना के रहने वाले लोग जन्माष्टमी पर वृंदावन गए हुए थे, रास्‍ते में गाड़ी पलट गई

जागरण संवाददाता,झज्जर : वृंदावन से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी (माल ढोहने वाला छोटा हाथी) मंगलवार को केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर पलट गईं। हादसा उस समय हुआ जब सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उससे बचने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। वहीं इस हादसे में सात महिलाओं सहित आठ लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। वहीं सभी श्रद्धालु कैथल के गांव चंदाना के रहने वाले थे और जन्माष्टमी पर वृंदावन गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

कैथल जिले के गांव चंदाना निवासी घायल 21 वर्षीय दीपक ने बताया कि गांव के करीब 15 लोग गाड़ी में सवार होकर जन्माष्टमी पर वृंदावन गए हुए थे। मंगलवार को सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वे केएमपी पर बादली के नजदीक पहुंचे तो उनकी गाड़ी के सामने एक ट्रक चल रहा था। ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी गाड़ी पीछे चल रही थी, जिसे बचाने का प्रयास किया। इस कारण उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वहां पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों को अधिक चोटें आई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीर भी एकत्रित हो गए। लोगों ने घायलों को संभाला। वहीं इस घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंचकर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में गांव चंदाना निवासी 70 वर्षीय परमेश्वरी देवी, 50 शीला, 40 वर्षीय अंजू, 30 वर्षीय निर्मला, 60 वर्षीय कृष्णा, 70 वर्षीय कृष्णा, 50 वर्षीय प्रेमा व 21 वर्षीय दीपक शामिल हैं। जिला अस्पताल में पहुंचे घायलों का चिकित्सकों ने भी उपचार आरंभ कर दिया।

chat bot
आपका साथी