जजपा रैली के लिए झज्जर रवाना हुए पार्टी कार्यकर्ता

जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर में आयोजित जन सरोकार रैली में शामिल होने के लिए वीरवार सुबह हांसी से जजपा सैनिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र फौजी पार्टी कार्यकर्ताओं व वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:07 PM (IST)
जजपा रैली के लिए झज्जर रवाना हुए पार्टी कार्यकर्ता
जजपा रैली के लिए झज्जर रवाना हुए पार्टी कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, हांसी : जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर में आयोजित जन सरोकार रैली में शामिल होने के लिए वीरवार सुबह हांसी से जजपा सैनिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र फौजी पार्टी कार्यकर्ताओं व वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए। इस अवसर पर फौजी ने कहा कि तीन साल पूर्व जींद में लगाया जजपा रूपी पौधा आज देश में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश तथा चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कोरोना महामारी जैसी विपरीत परिस्थितियों और किसान आंदोलन के बावजूद दो साल पूर्व जनता से किए वादों में से अधिकांश को पूरा कर दिखाया है। जो वादे पूरे नहीं हो पाए हैं उन्हें आने तीन साल में पूरा कर जजपा प्रदेश में एक नया इतिहास कायम करेगी। इस अवसर पर दर्शन मलिक, अमित यादव, डा. कृष्ण कुमार, संदीप मलिक, कर्मबीर सिंह, रजनीश मलिक, रोशन शर्मा, मोती राम, रमेश कुमार, महेंद्र सिंह, योगेश कुमार, विनोद कुमार, बलवान सिंह, राजकुमार, कृष्ण व यशवंत सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी