स्‍कूल आधारित सक्षम स्कोर कार्ड में हरियाणा में झज्जर ने पाया पहला स्थान, फिसड्डी रहा फतेहाबाद

सक्षम स्‍कोर कार्ड में झज्जर जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। वहीं केवल 66 स्कोर करके फतेहाबाद फिसड्डी रहा। अव्वल रहने वाले जिलों की बात करें तो 93 स्कोर के साथ करनाल दूसरे व 92 स्कोर के साथ फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:01 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:01 AM (IST)
स्‍कूल आधारित सक्षम स्कोर कार्ड में हरियाणा में झज्जर ने पाया पहला स्थान, फिसड्डी रहा फतेहाबाद
सक्षम स्‍कोर कार्ड में 94 स्कोर के साथ झज्जर अव्वल तो 66 के साथ फतेहाबाद फिसड्डी

जागरण संवाददाता,झज्जर : सक्षम जिला स्कोर कार्ड में 94 स्कोर के साथ झज्जर जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। वहीं केवल 66 स्कोर करके फतेहाबाद फिसड्डी रहा। अव्वल रहने वाले जिलों की बात करें तो 93 स्कोर के साथ करनाल दूसरे व 92 स्कोर के साथ फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा है। टापर तीनों जिलों ने अगस्त-सितंबर के मुकाबले सितंबर-अक्टूबर माह में अपने स्कोर में सुधार करके पायदान में ऊपर की तरफ बढ़े हैं।

इसमें सबसे पहला नाम अंबाला का है, जिसने अपनी रैंकिंग 8 पायदान सुधारी है। काफी जिले ऐसे भी हैं जो अगस्त-सितंबर के मुकाबले सितंबर-अक्टूबर माह में कम स्कोर करके पायदान में नीचे की तरफ खिसके हैं। इसमें सबसे पहले नाम फतेहाबाद का आता है जिसकी रैंकिंग 12 पायदान नीचे गई है।

प्रदेशभर के स्कूलों में चल रही विभिन्न गतिविधियों के आधार पर प्रत्येक जिले का सक्षम स्कोर कार्ड तैयार किया जाता है। उस जिले के स्कूलों में पीटीएम, मेंटरिंग व अध्यापकों की साप्ताहिक सर्वे अपडेट आदि को लेकर स्कोर दिया जाता है। जिसके आधार झज्जर जिला इस बार प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। पिछले कई दफा से जिला बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि पिछली बार जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला था, लेकिन अबकी बार जिले ने अपने पायदान को सुधारा। दो पायदान की छलांग के साथ ही टाप पर पहुंच गया।

रैंकिंग सुधार में अंबाला अव्वल तो फतेहाबाद फिसड्डी

अगस्त-सितंबर के मुकाबले सितंबर-अक्टूबर माह के दौरान जारी स्कोर कार्ड में सबसे अधिक अंबाला की रैंकिंग में सुधार हुआ है। अंबाला की रैंकिंग में 8 अंक का सुधार हुआ है। अंबाला की अगस्त-सितंबर में रैंकिंग 17 वीं थी, वहीं अब सितंबर अक्टूबर माह में अंबाला की रैंकिंग 9 पहुंच गई है। वहीं कुरुक्षेत्र की रैंकिंग 7 व सोनीपत 5 अंक सुधरा है। वहीं फतेहाबाद की बात करें तो सुधरने की बजाए रैंकिंग 12 स्थान गिरी है। अगस्त-सितंबर माह में फतेहाबाद की रैंकिंग 10 थी, वहीं सितंबर-अक्टूबर माह में रैंकिंग 22 जा पहुंची। वहीं रोहतक की रैंकिंग में 8 व सिरसा की रैंकिंग 7 अंक पिछड़ी है। पलवल व जींद की रैंकिंग में कोई अंतर नहीं हुई। वहीं अन्य सभी जिलों की रैंकिंग में उतार चढ़ाव आया है।

यह रहा प्रदेश में जिला वाइज स्कोर

रैंक जिला स्कोर

1 झज्जर 94

2 करनाल 93

3 फरीदाबाद 92

4 जींद 92

5 कुरुक्षेत्र 90

6 यमुनानगर 88

7 पंचकूला 84

8 कैथल 84

9 अंबाला 84

10 रोहतक 81

11 सोनीपत 80

12 गुरुग्राम 80

13 सिरसा 79

14 पानीपत 78

15 पलवल 78

16 हिसार 77

17 महेंद्रगढ़ 76

18 चरखी दादरी 75

19 भिवानी 74

20 नूंह 70

21 रेवाड़ी 68

22 फतेहाबाद 66

नोट : सभी स्कोर फीसद में हैं।

chat bot
आपका साथी