झज्‍जर भाजपा कार्यालय तोड़फोड़ मामला : छापेमारी को लेकर चढ़ूनी ने वीडियो जारी कर सरकार को दी चेतावनी

भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किए जाने के बाद जिस तरह से वहां पर प्रदर्शन किया गया और नींव के लिए रखे गए पत्थरों का हिलाया गया के बाद से पूरा विवाद खड़ा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर ही पुलिस ने 50-60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:53 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:53 AM (IST)
झज्‍जर भाजपा कार्यालय तोड़फोड़ मामला : छापेमारी को लेकर चढ़ूनी ने वीडियो जारी कर सरकार को दी चेतावनी
गुरनाम चढूनी ने कहा सरकार जानबूझकर इस आंदोलन को जाट आंदोलन में बदलना चाह रही है

झज्जर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने झज्जर भाजपा कार्यालय में शिलान्यास के बाद की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की छापेमारी का एक वीडियो जारी करते हुए विरोध जताया है। जिसमें उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जानबूझ कर किसानों से सरकार छेड़छाड कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ द्वारा शिलान्यास कर लिए जाने के बाद लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। जिन्होंने किसी से भी हाथापाई या मारपिटाई नहीं की। सिर्फ लगाए गए पत्थर को छेड़ा है, जिस कोई मामला ही बनता।  चढ़ूनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर किसान आंदोलन को जाट आंदोलन में बदलने का प्रयास हो रहा है।

यूनियन के दो पदाधिकारी चिंटू और बबला का नाम लेकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दो या दस लोगों का मामला नहीं है। पूरा हरियाणा इन लोगों के साथ हर स्थिति में खड़ा है। जैसा टोहाना या अन्य स्थान पर देखने को मिला था। ठीक वैसा ही यहां पर होगा। अगर किन्हीं परिस्थिति में अब सरकार किसानों के यहां पर छापेमारी करती है या छेड़छाड़ करती है पूरा हरियाणा गिरफ्तार देने के लिए तैयार है। सरकार को यह बात कतई हलके में नहीं लेनी चाहिए।

बता दें कि रविवार को जिला मुख्यालय स्थित रेवाड़ी रोड पर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किए जाने के बाद जिस तरह से वहां पर प्रदर्शन किया गया और नींव के लिए रखे गए पत्थरों का हिलाया गया, के बाद से पूरा विवाद खड़ा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर ही पुलिस ने 50-60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें 10 से अधिक लोग नामजद है। ऐसे सभी लोगों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें छापेमारी कर रही है। हो रही इन छापेमारी का व्यापक स्तर पर विरोध किया जा रहा है।

जमानत मिलने के बाद ढांसा बार्डर पंहुंचे कपूर सिंह

झज्जर : रविवार को भाजपा कार्यालय में शिलान्यास के बाद तोड़फोड़ किए जाने के मामले में कपूर सिंह को जमानत मिल गई है। फोन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे पुलिस की दो गाड़ियां उनके घर पर आई थी। अलग-अलग गाड़ियों में 6-7 लोग मौजूद थे। जिसके बाद उन्हें गांव कुकड़ोला से सिटी थाना, झज्जर ले जाया गया। थाना में चली कागजी प्रक्रिया के बाद अपने भतीजे को वहां पर बुलाते हुए जमानत ली है। अब वे पुन: सक्रियता के साथ ढांसा बार्डर धरने पर आ पहुंचे हैं। कपूर सिंह के मुताबिक वह रविवार को किए गए शांतिपूर्वक प्रदर्शन का हिस्सा भर थे। धनखड़ के जाने के बाद वहां पर विरोध प्रदर्शन किया गया। लेकिन, जिस तरह से मामला दर्ज करते हुए छापेमारी और गिरफ्तारी की जा रही है, वह उचित नहीं है।

chat bot
आपका साथी