JEE Advanced: सिरसा के जतिन ने जेईई एडवांस परीक्षा में पाया 736 रैंक, साफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है सपना

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2021 का शुक्रवार को परिणाम घोषित किया। जेईई एडवांस परीक्षा में सिरसा के द्वारकापुरी निवासी जतिन ग्रोवर ने आल इंडिया कैटेगरी में 736 रैंक हासिल की है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 05:28 PM (IST)
JEE Advanced: सिरसा के जतिन ने जेईई एडवांस परीक्षा में पाया 736 रैंक, साफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है सपना
जतिन ग्रोवर ने आल इंडिया कैटेगरी में 736 रैंक हासिल की है

जागरण संवाददाता, सिरसा। देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2021 का शुक्रवार को परिणाम घोषित किया। जेईई एडवांस परीक्षा में सिरसा के द्वारकापुरी निवासी जतिन ग्रोवर ने आल इंडिया कैटेगरी में 736 रैंक हासिल की है। जतिन ने सिरसा के आकाश इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करता था। जतिन ग्रोवर ने दैनिक जागरण संवाददाता को बताया कि उसका साफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना है।

सात घंटे करता था पढ़ाई, इंटरनेट मीडिया से रहा दूर

जतिन ग्रोवर ने बताया कि जेईई मेंस के चौथे सेशन में 1550 स्थान हासिल किया। इसके बाद जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी को लेकर कड़ी मेहनत करने लगा। परीक्षा को लेकर सात घंटे तक घर पर पढ़ाई करता था। रात्रि के साथ साथ सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करता था। इसी के साथ आकाश इंस्टीट्यूट में कोचिंग लेता था। अगर कोई प्रश्न समझ नहीं आता था। इसके लिए रात्रि के समय भी अध्यापकों से मोबाइल फोन करके पूछा लेता था। आज जैसे ही जेईई एडवांस का परिणाम आया। परिणाम देखकर मुझे बहुत खुशी मिली।

शादी समारोह में नहीं गया

जतिन ग्रोवर की मम्मी श्रृति ग्रोवर ने बताया कि जतिन दसवीं कक्षा में बहुत कमजोर था। इससे मैं भी काफी दुखी रहती था। इसके बाद पढ़ाई में ऐसी लगन हुई कि फिर कभी पीछे मुढ़कर नहीं देखा। जब भी जतिन को देखते थे। हमेशा आगे किताब रखकर पढ़ाई करते ही मिलता था। पिछले दो साल में शादी समारोह में भी शिरकत करने साथ नहीं गया। इसी के साथ जब भी बाजार जाते थे तो कपड़े खरीददारी करने के लिए कहते थे। इस पर जतिन का एक ही जवाब मिलता था। अभी पढ़ाई में व्यस्त हूं। परीक्षा होने के बाद में ही खरीददारी करने जाऊंगा। जतिन के पिता मनीष ग्रोवर ने बताया कि आज हमें बहुत खुशी मिली है। बेटे ने परीक्षा पास कर ली है।

chat bot
आपका साथी