जन सहायक-आपका सहायक एप पर एक ही प्लेटफार्म पर मिलेंगी सुविधाएं

जन सहायक-आपका सहायक मोबाइल एप के माध्यम से नागरिक एक ही प्लेटफार्म पर सुविधा हासिल कर सकेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:08 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:08 PM (IST)
जन सहायक-आपका सहायक एप पर एक ही प्लेटफार्म पर मिलेंगी सुविधाएं
जन सहायक-आपका सहायक एप पर एक ही प्लेटफार्म पर मिलेंगी सुविधाएं

जागरण संवाददाता, हिसार।

जन सहायक-आपका सहायक मोबाइल एप के माध्यम से नागरिक एक ही प्लेटफार्म गवर्नमेंट टू सिटीजन (जी 2 सी) और बिजनेस टू सिटीजन (बी2सी) सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने कहा कि पेपरलेस, फेसलेस और पारदर्शी शासन सुनिश्चित की दिशा में यह एप काफी महत्वपूर्ण है जिस पर सरकार की सभी योजनाओं व अन्य जानकारी नागरिकों को उनके मोबाइल पर ही मिलेगी। राज्य सरकार पहले से ही 42 विभागों की 551 सरकारी योजनाएं एवं सेवाएं सरल पोर्टल के माध्यम से लोगों को प्रदान कर रही है।

जन सहायक सिगल डिजिटल प्लेटफार्म

उपायुक्त ने कहा कि जन सहायक-आपका सहायक एप एक सिगल डिजिटल प्लेटफार्म है, जिसमें विभिन्न सरकारी सेवाओं, आपातकालीन हेल्पलाइन और अन्य सूचनाओं के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से नागरिक स्वास्थ्य संबंधी, महिला हेल्पलाइन, बाल हेल्पलाइन नंबर, कोविड-19 हेल्पलाइन जैसी सभी आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठा सकता है। इसके अलावा, अन्य गवर्नमेंट टू सिटीजन सेवाएं (जी 2 सी) जैसे सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, प्रयोक्तावार सेवाएं, जन शिकायतें एवं आरटीआई को भी इस मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है।

इस एप से यह मिलेगी जानकारी

निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल आधारभूत संरचना और कौशल विकास समेत अन्य सेवाओं की जानकारी भी इस एप्लीकेशन के जरिए आसानी से प्राप्त की जा सकती है। यह मोबाइल प्लेटफार्म यूजर्स की सुविधा के लिए हिदी और अंग्रेजी में डिजाइन किया गया है। इसके जरिए सभी तरह की गवर्नमेंट टू सिटीजन (जी 2 सी) सेवाएं एंड्रायड और एप्पल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। नागरिक इस जन सहायक मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के बाद इस पर अपना मोबाइल नम्बर व परिवार पहचान पत्र आईडी दर्ज कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। नागरिक सरल पोर्टल में प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकता है अथवा जन शिकायत अनुभाग में मुद्दों को उठा सकता है। इस मोबाइल प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिक सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं पर अपने सुझाव भी दे सकते हैं। उनके द्वारा दिए गए सुझावों का उपयोग संबंधित विभागों द्वारा बेहतरीन सेवा प्रदायगी के लिए किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी