मांगों का समाधान करने के बजाय कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं अधीक्षक अभियंता : यूनियन

हिसार में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की हिसार सर्कल की एक बैठक का आयोजन विद्युत नगर में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:46 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:46 AM (IST)
मांगों का समाधान करने के बजाय कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं अधीक्षक अभियंता : यूनियन
मांगों का समाधान करने के बजाय कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं अधीक्षक अभियंता : यूनियन

जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की हिसार सर्कल की एक बैठक का आयोजन विद्युत नगर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के स्टेट जोनल आर्गेनाइजर विनोद सैनी ने की तथा संचालन हांसी यूनिट के प्रधान विकास नेहरा ने किया। बैठक में अधीक्षक अभियंता द्वारा यूनियन के मांग पत्र में उठाई गई मांगों के समाधान को लेकर कोई पहल कदमी नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया गया।

बैठक में अधीक्षक अभियंता के उदासीन रवैये के खिलाफ 20 सितंबर को किए जाने वाले रोष प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक 21 सूत्रीय मांग पत्र 17 अगस्त 2021 को अधीक्षक अभियंता को सौंपा गया था। मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर सर्कल प्रभारी एवं केंद्रीय नेता दलबीर श्योराण द्वारा इसको लेकर 24 अगस्त 2021 व छह सितंबर 2021 को रिमांइडर दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी अधीक्षक अभियंता ने मांग पत्र में रखी गई मांगों के समाधान को लेकर कोई गंभीरता दिखाने की बजाय कर्मचारियों के उत्पीड़न का कार्य शुरू कर दिया, जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। यूनियन से जुड़े कर्मचारी क्रांतिमान पार्क में सुबह 10 बजे एकत्रित होंगे और वहां से प्रदर्शन करते हुए अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर पहुंचेंगे। बैठक में यूनियन के राज्य सहसचिव दलबीर श्योराण, यूनिट प्रधान दिनेश कुमार शर्मा, विकास कुमार नेहरा, अमृत शर्मा, सुरेश सरसाना व पवन पचार व विकास बराला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी