पति से प्रेरित होकर पत्नी ने वेस्ट पानी से घर में बढ़ाई हरियाली, बचा रही जल

जागरण संवाददाता हिसार एडवोकेट जितेंद्र आर्य ने नगर निगम सीमा में सड़क किनारे लगने वाले

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:08 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:08 AM (IST)
पति से प्रेरित होकर पत्नी ने वेस्ट पानी से घर में बढ़ाई हरियाली, बचा रही जल
पति से प्रेरित होकर पत्नी ने वेस्ट पानी से घर में बढ़ाई हरियाली, बचा रही जल

जागरण संवाददाता, हिसार : एडवोकेट जितेंद्र आर्य ने नगर निगम सीमा में सड़क किनारे लगने वाले पेड़ों को बचाने के लिए प्रयास किए। वे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तक पेड़ बचाने के लिए पहुंचे। अपने पति का पेड़ बचाने के प्रति समर्पण देख सीमा आर्य ने भी समाज हित में कार्य करने की सोची। उन्होंने इसकी शुरुआत अपने घर से ही की। रसोई में लगे आरो फिल्टर से निकलने वाले वेस्ट वाटर को उन्होंने इक्ट्ठा करना शुरू किया। अपने घर में लगे पौधों के लिए उस पानी का प्रयोग किया। सीमा आर्य वेस्ट वाटर को पौधों के लिए संजीवन के रूप में प्रयोग कर क्षेत्रवासियों के लिए जल बचाव में प्रेरणा बन रही है। उनके इस कार्य की क्षेत्रवासी भी सराहना कर रहे हैं। दो सालों से वेस्ट पानी का प्रयोग कर सीमा आर्य ने आम, मौसमी, नींबू, तुलसी, मनी प्लांट, कढ़ी पत्ता, पामट्री, बिच्छु बूटी पौधे सहित कई प्रकार के फुल के पौधे अपने घर में लगाए हुए। जिनके लिए प्रतिदिन वे आरो का वेस्ट पानी प्रयोग करती है।

वार्ड-20 की प्रोफेसर कालोनी निवासी 40 वर्षीय सीमा आर्य सेंट सोफिया स्कूल में शिक्षिका हैं। कंप्यूटर साइंस से एमएससी की हुई है। सीमा ने कहा मेरे पति जितेंद्र आर्य पौधे बचाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत है। उनके संघर्ष को देखते हुए मेरे भी मन में हरियाली के प्रति रुचि बढ़ी। शुरुआत में मैंने अपने घर में तीन-चार पौधे लगाए और उनकी देखरेख करने लगी। बाद में जब प्रतिदिन रसोई में लगे आरो से वेस्ट पानी को बहता देखती थी। मन में उस पानी को बचाने का ख्याल आया। मैंने आरो के पाइप को बोतल से जोड़ दिया। वेस्ट पानी बोतल में इक्टठा होने लगा और उसी पानी को पौधों के लिए प्रयोग किया। धीरे-धीरे घर में पौधों की संख्या 30 से 40 पहुंच गई। अब इन पौधों के लिए आरो फिल्टर का वेस्ट पानी प्रयोग कर जल बचाने के लिए प्रयासरत हूं। इस कार्य से मन को खुशी मिलती है कि किसी सामाजिक कार्य में तो मैं भी अपनी भागीदारी निभा रही हूं।

chat bot
आपका साथी