मेडिकल कैंप में हांसी के पुलिस कर्मियों की हुई आंखों व हड्डियों की जांच, फिट मिले पुलिस कर्मी

संवाद सहयोगी हांसी जिला पुलिस कर्मचारियों की हेल्थ जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। डा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:31 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:31 PM (IST)
मेडिकल कैंप में हांसी के पुलिस कर्मियों की हुई आंखों व हड्डियों की जांच, फिट मिले पुलिस कर्मी
मेडिकल कैंप में हांसी के पुलिस कर्मियों की हुई आंखों व हड्डियों की जांच, फिट मिले पुलिस कर्मी

संवाद सहयोगी, हांसी : जिला पुलिस कर्मचारियों की हेल्थ जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। डाक्टरों ने कर्मचारियों के फ्री टेस्ट किए। कैंप का शुभारंभ डीएसपी विनोद शंकर ने किया। आधार अस्पताल व गीतांजली अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने मेडिकल कैंप में सेवाएं दी।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया इस कैंप में पुलिस जिला हांसी के पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों का व उनके परिवार का फ्री मेडिकल चेकअप किया गया। इस दौरान बीपी, शुगर, ईसीजी, हड्डियों के टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, आंखों की जांच सहित कई टेस्ट किए गए। डाक्टरों की टीम ने कोरोना महामारी को लेकर जागरूक किया तथा शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने के बारे भी बताया। लगभग सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट सामान्य रही। पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नियमित अंतराल पर मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है जिससे उन्हें सेहत की जानकारी मिलती है और डाक्टरों की टीम द्वारा जरूरी सलाह भी दी जाती है। वहीं, डीएसपी विनोद शंकर ने पुलिस कर्मचारियों से नशा व धूम्रपान छोड़ने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी