इनेलो-बसपा गठबंधन ने किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया याद

इनेलो-बसपा गठबंधन द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में मनाई गई।

By Edited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 09:34 AM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 09:34 AM (IST)
इनेलो-बसपा गठबंधन ने किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया याद
इनेलो-बसपा गठबंधन ने किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया याद

हिसार, जेएनएन। इनेलो-बसपा गठबंधन द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में मनाई गई। इस दौरान इनेलो-बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर इनेलो के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कलीराम पटवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय ने की।

इस दौरान इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कलीराम पटवारी ने कहा कि प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत बनाने का काम सभी के साथ मिलकर किया जाएगा। इनेलो ने सदैव किसानों के हितों की आवाज उठाने का काम किया। किसानों के हित में जितने काम ताऊ देवीलाल ने किए वो पूरे देश में एक उदाहरण है। एसवाईएल की लड़ाई इनेलो ने लड़ी, जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पक्ष में अपना फैसला दिया।

अब इस लड़ाई को नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो आगे बढ़ा रही है। प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने किसानों से वायदे तो अनेक किए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया और किसानों को छलने का काम किया है। भाजपा राज में किसानों का शोषण किया जा रहा है।

किसानों का भला केवल इनेलो ने किया है। इस अवसर पर विधायक रणबीर गंगवा, विधायक वेद नारंग, राज ¨सह मोर, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर पाली, सतबीर वर्मा, युद्धवीर आर्य, राय ¨सह, भारती उकलाना, जितेंद्र मोटा, सज्जन कुमार, अमित सैनी, हरफूल खान भट्टी, विकास सातरोड, पवन सातरोड, शमशेर डाबड़ा, प्रदीप कुमार, अजीत लितानी, डा. श्रीराम, सतपाल काजला, बजे ¨सह, सुभाष गिल, करतार, किताब ¨सह, नरेंद्र घनघस, विरेंद्र सोरखी, सुभाष सोरखी, सुभाष कुंडू, विरेंद्र नरवाल कार्यालय सचिव, कंवल मलिक, अजय सिसाय आदि रहे।

chat bot
आपका साथी