रोहतक में बोले इनेलो प्रवक्ता कृष्ण कौशिक, कहा-25 सिंतबर को जींद में होगी ऐतिहासिक रैली

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रवक्ता कृष्ण कौशिक ने रोहतक में जनता से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार से जनता का पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है। सरकार से हर वर्ग परेशान है और चुनाव का इंतजार कर रही है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 12:45 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 12:45 PM (IST)
रोहतक में बोले इनेलो प्रवक्ता कृष्ण कौशिक, कहा-25 सिंतबर को जींद में होगी ऐतिहासिक रैली
इनेलो प्रवक्ता कृष्ण कौशिक ने कहा कि 25 सितंबर को जींद में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी।

जागरण संवाददाता, रोहतक। 25 सितम्बर को जींद में इनेलो एक रैली का आयोजन करने जा रहा है।  ताऊ देवीलाल के जन्मदिन पर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में  देश और प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इसी दिन तीसरे मोर्चे का भी ऐलान किया जा सकता है। इनेलो इस रैली को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से डटी हुई है। इसी के मद्देनजर इनेलो के प्रवक्ता कृष्ण कौशिक रोहतक पहुंचे और उन्होंने लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रवक्ता कृष्ण कौशिक ने रोहतक में जनता से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार से जनता का पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है। सरकार से हर वर्ग परेशान है और चुनाव का इंतजार कर रही है। सरकार हार के डर के चलते ही ऐलानाबाद उपचुनाव को टाल रही है। कृष्ण कौशिक ने कहा कि आज जिस प्रकार से प्रदेश के हालात बने हुए है वह किसी से छीपे नहीं है। हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार में नंबर वन पर पहुंच गया है। इनेलो शासनकाल में प्रदेश हर क्षेत्र में आगे रहा, लेकिन वर्तमान सरकार के दौरान प्रदेश में जन्म लेने वाला बच्चा भी कर्ज सिर पर लेकर पैदा हो रहा है।

25 सिंतबर को जींद में होने वाली रैली होगी ऐतिहासिक

कृष्ण कौशिक ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बनेगी। यह बात उन्होंने रविवार को विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए लोगों को संबोधित करते हुए कही। कृष्ण कौशिक ने लोगों को 25 सितंबर को जींद में होने वाली देवीलाल की सम्मान समारोह का भी निमंत्रण दिया। इनेलो प्रवक्ता कृष्ण कौशिक ने कहा कि स्वर्गीय ताऊ देवीलाल ने ताउम्र किसान व मजदूरों के लिए संघर्ष किया। उनके द्वारा बनाई गई इनेलो आज वट वृक्ष बन चुका है।

chat bot
आपका साथी