ओलंपिक के लिए टोक्यो पहुंचे भारतीय खिलाडि़यों को मिली दाल रोटी ने करवाया घर जैसा अहसास

भारतीय खिलाड़ी एक माह तक इटली में रहे। इसके बाद खेल गांव आए तो एक माह बाद टोक्यो मेंं दाल रोटी मिली तो घर जैसा जायका महसूस हुआ। बॉक्‍सर मनीष ने कहा टोक्यो मे पहली बार आना और यहां पर जो अपनापन दिखा तो लगा अपने ही देश में हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 11:08 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 11:08 AM (IST)
ओलंपिक के लिए टोक्यो पहुंचे भारतीय खिलाडि़यों को मिली दाल रोटी ने करवाया घर जैसा अहसास
भारतीय खिलाडि़यों को टोक्‍यो में एक माह बाद घर जैसा भोजन मिला तो तृप्त हुआ मन

सुरेश मेहरा, भिवानी : यहां टोक्यो की व्यवस्था और सम्मान ने भारतीयता का अहसास कराया है। एक माह तक इटली में रहे। इसके बाद यहां खेल गांव आए तो एक माह बाद टोक्यो मेंं दाल रोटी मिली तो घर जैसा जायका मन काे खुश कर गया। टोक्यो मे पहली बार आना और यहां पर जो अपनापन दिखा तो लगा अपने ही देश में हैं। चाहे जो हो हमारा यहां पर सबसे मुख्य फोकस अभ्यास पर है। नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। बस एक ही टारगेट है टोक्यो में टापर रहना। इसके लिए यहां के मौसम में खुद को ढाल कर बाक्सिंग की बारीकियों पर नजर रखना। कुछ इसी तरह की बातें बताते हुए टोक्‍यो पहुंचे भारतीय खिलाडि़यों ने अनुभव साझा किए हैं।

टोक्यो में फहराना है भारतीय तिरंगा

मनीष ने इंटरनेट मीडिया पर बातचीत में बताया कि टोक्यो में भारतीय तिरंगा फहराना है। यहां आए देश के दूसरे खिलाड़ियों से मिलना हुआ है। बहुत ही अच्छा लगा। तैयारियों की बात करूं तो कोच कुटप्पा और सैंटियागो बहुत अच्छी तैयारी करा रहे हैं। मैं भी पावर पर मजबूती से काम कर रहा हूं। दूसरे देशों के खिलाड़ियों की तकनीक भी देख और समझ रहे हैं। सुबह ओर शाम तीन-तीन घंटे अभ्यास किया जा रहा है। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यहां जो खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था की गई है वह अच्छी है।

अमित और मैं रूम मेट हैं । अमित भी पूरी गंभीरता से अभ्यास कर रहे हैं। आपस में हम सब मुक्केबाजोंं का आपसी सामंजस्य है। एक दूसरे से समझते भी हैं और दूसरे देशों के खिलाड़ियों के बारे में साथियों के अलावा अपने कोचिज से भी बात होती है। तकनीक के मामले में हमें यहां भी बहुत कुछ बताया जा रहा है। किसी देश के खिलाड़ी की क्या खासियत हैं और उसकी काट क्या है। इन सब बातों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हमें पूरा भरोसा है हरियाणा के खिलाड़ी देश को पदकों का तोहफा जरूर देंगे। इसके लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। मेहनत और माता रानी पर मेरा पूरा भरोसा है। टोक्यो में टारगेट जरूर हासिल करेंगे और देश वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

chat bot
आपका साथी