दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी तो इस बार बहादुरगढ़ से मेट्रो सेवा पूरी तरह से कर दी बंद

लाॅकडाउन की अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। इस अवधि के दौरान मेट्रो सेवा भी बंद रहेगी। मेट्रो सेवा बंद होने से बहादुरगढ़ के भी हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेट्रो सेवा अगले सोमवार की सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:48 PM (IST)
दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी तो इस बार बहादुरगढ़ से मेट्रो सेवा पूरी तरह से कर दी बंद
दिल्‍ली के लॉकडाउन के चलते बहादुरगढ़ से मेट्रो में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना होगा

बहादुरगढ़, जेएनएन। दिल्ली में लाॅकडाउन की अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। इस अवधि के दौरान मेट्रो सेवा भी बंद रहेगी। मेट्रो सेवा बंद होने से बहादुरगढ़ के भी हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेट्रो सेवा अगले सोमवार की सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी। पिछले सप्ताह में दिल्ली में लाॅकडाउन तो लगा था, लेकिन आवश्यक सेवा वाले यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवा चालू रखी गई थी।

इन सेवा वाले लोगों में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के कर्मचारी, पुलिस व जलापूर्ति कर्मचारी भी शामिल थे, हालांकि यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से मेट्रो सेवा भी काफी कम रखी गई थी। सुबह-शाम चार-चार घंटे 15 मिनट और दिन के शेष समय में 30 मिनट के अंतराल में मेट्रो सेवा चल रही थी। मगर सोमवार से आरंभ हो रहे सप्ताह में इन सेवाओं के यात्रियों को भी आवागमन में बहुत कठिनाई होगी। इन सेवाओं के अतिरिक्त भी कुछ लोगों को भी गाड़ियों में बहुत कम यात्री होने का फायदा मिल जाता था।

उन्हें भी मेट्रो स्टाफ सफर से नहीं रोकता था। लेकिन इस बार आवश्यक सेवाओं से अलग ये लोग भी मेट्रो का फायदा नहीं उठा पाएंगे। पिछले सप्ताह मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बहुत कम होते हुए भी बहादुरगढ़ से हर रोज आवश्यक सेवा वाले हजारों लोग दिल्ली आवागमन करते थे। दिल्ली के लिए बस सेवा तो साढ़े पांच महीने पहले टीकरी बार्डर पर किसान आंदोलन की शुरुआत होने के साथ से ही बंद है। ऐसे में कर्मचारियों को काफी परेशानियां होंगी।

-- -- -- -- -- -- -- --

chat bot
आपका साथी