हिसार मंडल के पांच जिलों में मई तक हत्या के 64 केस दर्ज इनमें से 60 केसों में आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचाया

जागरण संवाददाता हिसार पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य हिसार मंडल ने मंडल के पा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:36 AM (IST)
हिसार मंडल के पांच जिलों में मई तक हत्या के 64 केस दर्ज इनमें से 60 केसों में आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचाया
हिसार मंडल के पांच जिलों में मई तक हत्या के 64 केस दर्ज इनमें से 60 केसों में आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचाया

जागरण संवाददाता, हिसार : पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य हिसार मंडल ने मंडल के पांचों जिलों मे मानव विरुद्ध घटित अपराधों की समीक्षा की। हिसार मंडल के पुलिस अधीक्षकों को इस दिशा में विशेष ध्यान देने व समय रहते निवारक कार्रवाई करने बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हिसार मंडल के पांचों जिलो में 31 मई 2021 तक ह्त्या के 64 केस दर्ज हुए है। जिनमें से 60 केसों को वर्कआउट कर आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। जिले में उक्त अवधि में हत्या के 20 केस दर्ज हुए है। हांसी में पांच केस दर्ज हुए, जिला जींद में हत्या के 17 केस दर्ज हुए। वहीं, सिरसा में 12 व फतेहाबाद में मानव वध के 10 केस दर्ज हुए है। पिछले वर्ष भी मंडल स्तर पर इस अवधि में मानव हत्या के 63 केस दर्ज हुए थे। गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत हिसार मंडल के पांचों जिलों में पांच केस दर्ज हुए है। जिसमें दो केस हिसार मे दर्ज हुए एक केस जींद में व दो केस फतेहाबाद में दर्ज हुए। मंडल पुलिस ने सभी केसों का वर्कआउट किया व आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेजा है।

------------------

हत्या प्रयास के 49 केस दर्ज

हत्या प्रयास के हिसार मंडल में उक्त अवधि के दौरान 49 केस दर्ज हुए है, जिनमें हिसार में 12 केस दर्ज हुए, जींद में नौ केस दर्ज हुए, सिरसा मे 14, फतेहाबाद में नौ केस दर्ज हुए। वहीं पुलिस जिला हांसी में आठ केस हत्या प्रयास के दर्ज हुए है। मंडल पुलिस ने 47 केसों का वर्क आऊट किया है व आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा है। पिछले वर्ष की तुलना मे इसी अवधि में हत्या प्रयास के केसों में लगभग 20 फीसद की कमी दर्ज की गई है।

------------

सख्त चोट के 242 केस दर्ज हुए

सख्त चोट धारा 324 व 326 के तहत हिसार मंडल के पांचों जिलों में उक्त अवधि के दौरान 242 केस दर्ज हुए है। हिसार में 69 केस दर्ज हुए, हांसी मे 37 केस दर्ज हुए, जिला जीन्द में 38 केस दर्ज हुए। जिला सिरसा में 67 व जिला फतेहाबाद मे 31 केस दर्ज हुए। मंडल पुलिस ने 242 केसो में से 241 केसो का वर्क आउट कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

----------------

काम में बाधा पहुंचाने और दु‌र्व्यव्यवहार के 102 केस दर्ज

सरकारी कर्मचारियों से दु‌र्व्यवहार व काम में बाधा पहुंचाने के मामले में धारा 332, 353 के तहत हिसार मंडल के पांचों जिलो में 102 केस मंडल के विभिन्न थानों में दर्ज हुए। जिनमें से 99 केसों में आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा गया है।

आइजी ने मंडल के पुलिस अधीक्षकों को अनुसंधानाधीन केसों में तेजी लाने को कहा व मानव विरूध घटित होने वाले अपराधों को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

chat bot
आपका साथी