Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का आज और कल दिखेगा असर, किसान न करें सिंचाई

पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव व राजस्थान राज्य के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने की संभावना बनी है। जिससे 13 मार्च के बीच हवाएं व गरज-चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 14 मार्च को मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और 15 मार्च को मौसम साफ होगा

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 07:13 PM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 07:13 PM (IST)
Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का आज और कल दिखेगा असर, किसान न करें सिंचाई
14 मार्च तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, 15 को मौसम हो जाएगा साफ

फतेहाबाद, जेएनएन। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव व राजस्थान राज्य के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने की संभावना बनी है। जिससे 13 मार्च के बीच हवाएं व गरज-चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 14 मार्च को मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और 15 मार्च को मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के इस अलर्ट ने किसानों को डरा दिया है। इस समय सरसों की कटाई शुरू हो गई है वही गेहूं की फसल में दाना पड़ने का सही समय है। अगर तेज हवा के साथ बरसात होती है तो फसल जमीन पर बिछ जाएगी जिसका उत्पादन पर असर पड़ेगा। पिछले तीन चार दिनों से तापमान भी ऊपर नीचे हो रहा है। बुधवार की अपेक्षा वीरवार को एक डिग्री तापमान बढ़ा है। फतेहाबाद जिले में अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम आधारित कृषि सलाह

- मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए अगले दो-तीन दिन विशेषकर गेहूं की फसल में सिंचाई रोक ले।

-हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए अगेती सरसों की फसल जो पकने की अवस्था में है उसे अगले दो दिन कटाई न करे।

- फसल की कटाई कर ली है तो बंडल अच्छी प्रकार से बांध लें ताकि हवाएं चलने से उड़ न सके।

- हल्की बारिश व हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए अगले दो दिन फसलों में स्प्रे रोक ले।

हवा का रूख भी बदला

मौसम विभाग द्वारा मौसम बदलने की आशंका जताने के बाद हवा का रूख भी बदल गया है। पूर्वी हवाएं चलने के कारण संभावना बन गई है कि बरसरात हो सकती है। पिछले दिनों जब 8 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चलने के कारण अनेक जगह गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई थी। यहं कारण है कि किसानों ने मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद गेहूं की फसल में सिंचाई करनी बंद कर दी है। अगर कोई किसान सिंचाई करेगा तो इसका परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है। गांव दरियापुर के किसान रमेश कुमार, सुरेश व भिरडाना के किसान सुखविंद्र सिंह ने बताया कि अगर इस समय बरसात होगी तो नुकसान अधिक होगा। ऐसे में उन्होंने सिंचाई रोक दी है। पिछले साल भी बरसात के साथ ओले गिरे थे।

- -- -- -14 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में किसान तुरंत सिंचाई रोक दे। इस दौरान बादलवाई होने के साथ तेज हवा भी चल सकती है कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हो सकती है। आज और कल मौसम अधिक परिवर्तनशील रहने की अधिक उम्मीद है। किसान मौसम को देखकर फसलों में स्प्रे करे।

डा. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।

chat bot
आपका साथी