फतेहाबाद में लॉकडाउन का दिखा असर, पॉजिटिव रेट 41 से घटकर 25 पहुंचा, मृत्यु दर 3 फीसद

संपूर्ण लॉकडाउन चल रहा है। अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। पिछले महीने पॉजिटिव रेट का जिक्र करे तो 41 फीसद था लेकिन इसमें राहत मिली है। अब पॉजिटिव रेट 25 फीसद पर आ गया है। ऐसे में 16 फीसद पॉजिटिव रेट कम हुआ है

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 02:29 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 02:29 PM (IST)
फतेहाबाद में लॉकडाउन का दिखा असर, पॉजिटिव रेट 41 से घटकर 25 पहुंचा, मृत्यु दर 3 फीसद
फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग की माने तो अब गांवों में प्रवेश कर चुका है कोरोना वायरस

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले यह प्रभाव शहरों में था, लेकिन अब इसका फैलाव गांव की तरफ बढ़ गया है। यही कारण है कि जिले में संपूर्ण लॉकडाउन चल रहा है। अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। पिछले महीने पॉजिटिव रेट का जिक्र करे तो 41 फीसद था लेकिन इसमें राहत मिली है। अब पॉजिटिव रेट 25 फीसद पर आ गया है। ऐसे में 16 फीसद पॉजिटिव रेट कम हुआ है जो राहत देने वाला है। वहीं जितने मरीज आ रहे है उसके 40 फीसद मरीज ठीक भी हो रहे है। लेकिन जो आंकड़ा सबसे अधिक परेशान कर रहा है वो मृत्यु दर है।

पिछले महीने मृत्यु दर 2.01 फीसद थी लेकिन अब यह दर 3 फीसद पहुंच गई है। मई महीने में अब तक 58 लोगों की मौत हो गई है। 15 मार्च के बाद कोरोना संक्रमण की दर एकाएक बढ़ी है। मार्च महीने तक जिले में 122 लोगों की मौत हुई थी लेकिन अब 266 लोगों की जान चली गई है। पिछले महीने 77 लोगों की जान गई थी। इस महीने तो लग रहा है कि पूरा रिकॉर्ड ही टूट जाएगा।

हर गांव में दस्तक दे चुका है कोरोना वायरस

पुलिस की गश्त केवल शहरों तक है। पहले जिला प्रशासन गांव के सरपंच को आदेश दे देते थे लेकिन अब उनके हाथों से बागड़ोर चले जाने के बाद अब गांवों में स्थिति को संभालने वाला कोई नहीं है। जिला प्रशासन ने हर गांव में ठिकरी पहरा लगाने के आदेश दिए थे, लेकिन ये आदेश हवा हो गए। एक भी गांव में निगरानी नहीं रखी जा रही है। यहीं कारण है कि हर गांव में कोरोना दस्तक दे चुका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों का जिक्र करे तो जिले में ऐसा कोई गांव नहीं बचा है जहां एक यो दो मरीज नहीं मिले है। हालांकि अभी तक जिले का ऐसा कोई गांव भी सामने नहीं आया है जहां अधिक मौत हुई और अधिक मरीज मिले हो। जिले के गांव बड़ोपल व भोडियाखेड़ा में सबसे अधिक कोरोना के मरीज मिले है। लेकिन अब भी गांवों में स्थिति कंट्राेल में है।

अब जाने इस महीने की स्थिति

तिथि     मरीज मिले    स्वस्थ हुए    मौत

1 मई     291          9         6

2 मई     216          406       13

3 मई     356          223       11

4 मई     377          876       19

5 मई     282          32        09

कुल      1522        908        58

-----जिले के गांवों में भी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने भी सख्त आदेश दे दिए है। लेकिन लोगों को अब खुद सोचना होगा कि उन्हें बीमारी चाहिए या जीवन। जिले में शायद ही ऐसा कोई गांव बचा होगा जहां एक भी केस ना मिला होेेे। मेरी जिलावासियों से अपील है कि लॉकडाउन का पालन करे और ज्यादा से ज्यादा से समय घर पर रहे।

डा. हनुमान सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी