चरखी दादरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, कैफे की आड़ में चल रहा था अनैतिक कार्य

चरखी दादरी में कैफे पर पुलिस ने रेड मारी। दो महिलाओं समेत कुछ पुरुषों को गिरफ्तार किया। महिलाएं झज्जर की हैं। वहीं कलानौर का रहने वाला व्यक्ति चला रहा था। काफी समय से कैफे में अनैतिक काम की सूचना मिल रही थी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:00 PM (IST)
चरखी दादरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, कैफे की आड़ में चल रहा था अनैतिक कार्य
कैफे पर छापामार कार्रवाई करती दादरी पुलिस।

चरखी दादरी, जेएनएन। दादरी सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को शहर के सरदार झाडू सिंह चौक के समीप स्थित एक कैफे में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं व कुछ पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दादरी सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दादरी के सरदार झाडू सिंह चौक के समीप एक कैफे में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे दादरी सिटी थाना प्रभारी बीर सिंह महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा कैफे में दबिश दी। इस दौरान डीएसपी बली सिंह भी मौजूद रहे। जांच के दौरान पुलिस को कैफे में दो महिलाएं व कुछ पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इस पर पुलिस ने दोनों महिलाओं व पुरुषों को काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस उक्त लोगों को पुलिस स्टेशन में ले आई तथा कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा काबू की गई दोनों महिलाएं झज्जर जिले की रहने वाली हैं। वहीं कैफे को कलानौर निवासी एक व्यक्ति चला रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई : डीएसपी

डीएसपी बली सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सरदार झाडू सिंह चौक के समीप स्थित एक कैफे पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने दो महिलाओं व कुछ पुरुषों को काबू किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

पहले भी सामने आ चुके देह व्यापार के मामले

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दादरी जिला पुलिस द्वारा इससे पहले भी जिले में अलग-अलग स्थानों पर स्थित दो होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड किया जा चुका है। इनमें एक होटल दादरी के दिल्ली रोड बाइपास तथा एक होटल महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित था।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी