पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने जहरीला पदार्थ निगल कर दी जान

पत्नी के किसी अन्य के साथ अवैध संबंधों के चलते पति ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:22 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:22 AM (IST)
पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने जहरीला पदार्थ निगल कर दी जान
पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने जहरीला पदार्थ निगल कर दी जान

संवाद सहयोगी, बरवाला: पत्नी के किसी अन्य के साथ अवैध संबंधों के चलते पति ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक के पिता हसनगढ़ गांव निवासी सतबीर के बयान पर हसनगढ़ गांव के ही व्यक्ति मोटा तथा मृतक की पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

बरवाला के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद राय ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर उपरोक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके मृतक के शव का अग्रोहा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सतबीर ने दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि उसके बेटे प्रवीण की पत्नी के गांव के ही मोटा नामक एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। दोनों को काफी समझाने के प्रयास भी हुए। परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसी कारण उसका बेटा प्रवीण काफी परेशान रहने लगा। एक दिन पूर्व ही उसका बेटा अपनी ससुराल नया गांव में गया। वहां पर उसका उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया तो वह वापस आ गया। वापस हसनगढ़ आकर परेशान प्रवीण ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगडऩे पर उसे पहले बरवाला के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान प्रवीण ने दम तोड़ दिया। सतबीर ने अपने बेटे की मौत के लिए उपरोक्त दोनों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है और कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी