पति ने बिना इजाजत कराया बेटे का डीएनए टेस्ट, पत्‍नी ने सीएम विंडो में दे दी शिकायत

पति के खिलाफ 3 अक्टूबर को छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया था। महिला ने पुलिस पर लगाया ड्यूटी में ढील बरतने का आरोप। डीएसपी स्तर के अधिकारी से पुन: जांच कराने की मांग उठाई।

By manoj kumarEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 02:30 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 11:42 AM (IST)
पति ने बिना इजाजत कराया बेटे का डीएनए टेस्ट, पत्‍नी ने सीएम विंडो में दे दी शिकायत
पति ने बिना इजाजत कराया बेटे का डीएनए टेस्ट, पत्‍नी ने सीएम विंडो में दे दी शिकायत

हिसार, जेएनएन। वैचारिक मतभेद या अन्‍य कारणों के चलते पति-पत्‍नी में अनबन होने के मामले आमतौर पर सामने आते रहते हैं। मगर हिसार में पति पत्‍नी के बीच हुए एक नए तरीके के विवाद का मामला सामने आया है। महिला का अरोप है कि उसके प‍ति ने बिना उसकी इजाजत के उसके बेटे का डीएनए टेस्‍ट करवा लिया। वहीं महिला अपने पति पर ही छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज करवा चुकी है। ऐसे में अब इस मामले में नया मोड़ आया है और महिला ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। इतना ही नहीं पति द्वारा बेटे का डीएनए टेस्‍ट करवाने को लेकर महिला ने सीएम विंडों में शिकायत दी है। वहीं पुलिस कार्रवाई करने के नियमों में उलझी हुई है।

बता दें कि एक विवाहिता ने शिकायत में कहा कि उसने पति के खिलाफ 3 अक्टूबर को छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया था। महिला ने बताया है कि उसका पति सरकारी अध्यापक है। उन्होंने 10 जनवरी 2018 को मेरे बेटे का डीएनए टेस्ट प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर कराया। बेटे का खून और बाल मेरी रजामंदी के बगैर लिए गए। उसने थाने में उपरोक्त मुकदमा दर्ज करवाया था।

अब विवाहिता ने पुलिस पर अपने पति के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं अपने पति पर बिना उसकी इजाजत के बेटे का डीएनए टेस्ट करवाने का आरोप लगाकर सीएम विंडो में शिकायत दी है। उसने मामले की डीएसपी स्तर के अधिकारी से पुन: जांच करवाने की मांग उठाई है।

chat bot
आपका साथी