भिवानी में पिता की हैवानियत, पत्‍नी से की मारपीट, छत से लटकाया छह माह का मासूम

महिला का आरोप है कि शादी में कार न देने पर उसके उसके साथ मारपीट की गई। शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसका साथ देते हैं। गर्भ होने पर पति ने इलाज नहीं करवाया। उसकी बच्ची की मौत हो गई।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 08:38 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 08:38 PM (IST)
भिवानी में पिता की हैवानियत, पत्‍नी से की मारपीट, छत से लटकाया छह माह का मासूम
पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

भिवानी, जेएनएन। भिवानी की जागृति कालोनी निवासी एक महिला ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादी में कार न देने पर उसके उसके साथ मारपीट की गई। यहां तक उसके छह माह के बच्चे को पैर पकड़ कर छत से उलटा लटका कर जान से मारने की धमकी तक दी। उसने आरोप लगाया कि शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसका साथ देते। उसने घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

दहेज में कार न देने पर पति करता था मारपीट

जागृति कालोनी रेलवे लाइन क्षेत्र निवासी आशा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 मार्च 

2015 को गांव ढूंगर वालों की ढाणी चिरानी खेतड़ी जिला झूंझूनू राजस्थान निवासी श्रवण के साथ हुई थी। शादी में पिता ने काफी दानदहेज दिया, लेकिन शादी के कुछ दिन के बाद से ही दहेज में कार न लाने की बात कहकर ताने देते रहते और ससुराल वालों ने तंग करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पहला बच्चा हुआ तो उसका इलाज ठीक से नहीं करवाया। जिस कारण डिलीवरी के समय उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद उसे लड़का हुआ। जिसकी डिलीवरी उसके पिता ने अपने खर्च पर भिवानी के प्राइवेट अस्पताल में करवाई। उसने आरोप लगाया कि उसका पति वहां पर उसे व बच्चे को छोड़कर फरार हो गया।

बेरहमी से की मारपीट, पिता के घर रह रही पीड़िता

उसने बताया कि बाद में वह अपने ससुराल गई तो फिर से मारपीट शुरू कर दी। उसका बच्चा छह माह का था तो उसे उसके पति ने छत पर चढ़कर उलटा लटका दिया और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने पिता के घर भिवानी रह रही है। महिला ने घटना की शिकायत एसपी से की। एसपी ने शहर थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने उसके पति, सास, जेठ सहित आधा दर्जन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

chat bot
आपका साथी