HTET 2019 : परीक्षा परिणाम के लिए अभी डेढ़ माह करना होगा इंतजार, OMR सीट कंट्रोल रूम पहुंची

बोर्ड के कंट्रोल रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच एचटेट की ओएमआर सीट रखी गई है। ओएमआर सीट की निगरानी के लिए शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने हाईटेक व्यवस्था की गई है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:19 PM (IST)
HTET 2019 : परीक्षा परिणाम के लिए अभी डेढ़ माह करना होगा इंतजार, OMR सीट कंट्रोल रूम पहुंची
HTET 2019 : परीक्षा परिणाम के लिए अभी डेढ़ माह करना होगा इंतजार, OMR सीट कंट्रोल रूम पहुंची

भिवानी, जेएनएन। प्रदेशभर से रविवार शाम को ही हरियाणा पात्रता परीक्षा की ओएमआर सीट जमा करवाने के लिए गाडिय़ों ने शिक्षा बोर्ड मुख्यालय का रूख कर लिया। सबसे पहले भिवानी व दादरी जिले की ओएमआर सीट मुख्यालय पर पहुंच गई और इनको कंट्रोल रूम में कड़ी सुरक्षा में जमा कराया गया है। इन ओएमआर सीट की निगरानी के लिए शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने हाईटेक व्यवस्था की है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए जहां शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, वहीं साथ के साथ दोनों अधिकारियों के मोबाइल में भी यह सुविधा दी गई है। दोनों अधिकारी प्रदेश व देशभर में कही भीं बैठकर कंट्रोल रूम पर निगरानी रख सकेंगे।

जिला मुख्यालयों से बगैर कहीं ठहरे सीधे पहुंचना पड़ेगा भिवानी

शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने ओएमआर शीट की सुरक्षा ईवीएम की तर्ज पर की है। ओएमआर सीट लेकर प्रदेशभर से आने वाली गाडिय़ों व ऑब्जर्वर को साफ हिदायत दी हुई है कि कहीं भी रास्ते में चाय पानी के लिए गाड़ी नहीं रोकी जाएगी। इन गाडिय़ों की सुरक्षा के लिए पीसीआर अगुवाई कर बोर्ड मुख्यालयों तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

रात 12 बजे तक खुला बोर्ड मुख्यालय

ओएमआर सीट जमा करवाने के लिए बोर्ड मुख्यालय देर रात तक खोला गया। देर रात तक पूरे प्रदेश से गाडिय़ां ओएमआर शीट लेकर भिवानी मुख्यालय पहुंची।

पूरी तरह से हाईटेक रहा बोर्ड मुख्यालय

रविवार को भी शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने पूरे प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से कोने-कोने पर नजर रखी,ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो सके। कंट्रोल रूम में 22 जिलों व 2 उपमंडलों पर निगरानी रखने के लिए कुल 24 एलईडी लगाई गई थी।

एक जनवरी 2020 को आएगा परिणाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने पात्रता परीक्षा के परिणाम की तैयारियां भी साथ-साथ शुरू कर दी हैं। सभी ओएमआर सीट की स्कैङ्क्षनग बोर्ड मुख्यालय पर ही होगी। परीक्षा परिणाम तीन फर्मों से अलग-अलग तैयार करवाया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की कोई खामी न रह जाए।  शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर ङ्क्षसह व सचिव राजीव प्रसाद ने विशेष बातचीत में बताया कि 19 नवंबर को तीनों लेवल की उतरकुंजी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा। 1 जनवरी को संभवत: परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी